
ट्रंप के बदलते तेवरों के बीच जर्मनी चाह रहा अपना गोल्ड वापस, क्यों दर्जनों देशों ने अमेरिकी कस्टडी में रखा है सोना?
AajTak
अमेरिका की विदेश नीति में बार-बार बदलाव को देखते हुए दुनिया में तो हलचल है ही, जर्मनी में इसे लेकर खासी उथल-पुथल है. डोनाल्ड ट्रंप के बदलते मूड की वजह से व्यापारिक मामलों में देश उतना भरोसेमंद नहीं दिख रहा. ऐसे में जर्मन नेताओं को डर है कि अगर कल को अमेरिका ने उनका सोना लौटाने से इनकार कर दिया तो क्या होगा?
अमेरिका अब पहले जैसे भरोसेमंद देश की तरह नहीं देखा जा रहा. उसने ऐतिहासिक तौर पर दुश्मन रहे देश रूस से दूरी कम करनी शुरू कर दी, जबकि पुराने साथियों को धमका रहा है. इस बीच कई देश अपने रास्ते बदल रहे हैं. हाल में जर्मनी में भी यूएस को लेकर शक गहराने लगा और वो वहां के बैंक में रखा अपना गोल्ड रिजर्व वापस पाने की बात करने लगा. लेकिन अपने घर की तिजोरी की बजाए जर्मनी ने अमेरिकी लॉकर क्यों चुना?
जर्मनी में चर्चा हो रही है कि देश का जो सोना विदेशों, खासकर अमेरिका में रखा है, उसे वापस लाया जाना चाहिए. वहां के सेंट्रल बैंक के अलावा अब नेता भी यह मुद्दा उठा रहे हैं. हाल में सेंटर-राइट पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन के लीडर खुलकर कहने लगे कि इतने बड़े राष्ट्रीय खजाने को यूएस में रखना अब कोई समझदारी नहीं.
कितना गोल्ड है जर्मनी के पास
इस देश का कुल सोना करीब 3400 टन के आसपास है, जो अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व है. लगभग दशकभर पहले तक इसका बड़ा हिस्सा अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में रखा था. अकेले न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक में लगभग आधा हिस्सा था. बीते कुछ सालों में राजनैतिक अस्थिरता को देखते हुए जर्मनी ने अपना गोल्ड धीरे-धीरे वापस लाना शुरू कर दिया. हालांकि अब भी 1200 टन से ज्यादा यानी लगभग 37 प्रतिशत सोना न्यूयॉर्क में ही रखा हुआ है.
फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में जर्मनी ही नहीं और भी कई देशों का गोल्ड रखा हुआ है. ये इतना सेफ है कि अब तक इंटरनेशनल गोल्ड कस्टडी सेंटर की तरह काम करता रहा. इसके अलावा अगर देश आपस में सोना ट्रांसफर करते हैं तो दोनों के अकाउंट अमेरिका में होते ही हैं, इससे गोल्ड ट्रांसपोर्ट की लागत बच जाती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







