
ट्रंप के एक्शन पर चीन का रिएक्शन... अमेरिकी कोयला-LNG और क्रूड ऑयल पर लगाया 15% तक टैरिफ
AajTak
चीन ने अमेरिकी कोयले और एलएनजी उत्पादों पर 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इसके साथ ही अमेरिकी कच्चे तेल और अन्य उत्पादों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है.
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पलटवार किया है. अमेरिका पर 10 से 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है. चीन के कदम से वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है.
चीन ने अमेरिकी कोयले और एलएनजी उत्पादों पर 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इसके साथ ही अमेरिकी कच्चे तेल और अन्य उत्पादों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर साइन किए थे. ये टैरिफ एक फरवरी से लागू हो गए थे. लेकिन विरोध के बाद मेक्सिको और कनाडा पर लगाए गए टैरिफ की अवधि को एक महीना बढ़ा दिया गया था. लेकिन चीन पर टैरिफ जस का तस रखा गया था.
ट्रंप के फैसले पर बिफरा था चीन
ट्रंप सरकार की ओर से टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर चीन आगबबूला हो गया था. चीन ने बयान जारी कर कहा था कि हम टैरिफ का विरोध करते हैं. विश्व व्यापार संगठन में हम अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. अमेरिका गलत तरीका इस्तेमाल कर रहा है. हम अपने हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
चीन की सरकार ने कहा था कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में जो टैरिफ लगाया था, उसे बाइडन ने बरकरार रखा था लेकिन अब हम पर 10 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












