
ट्रंप के आदेश से भारतीयों की बढ़ी मुश्किल... अमेरिका में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट से ही वापस लौटा कपल
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन नियमों में सख्ती कर दी है जिससे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है. हाल ही में एक भारतीय कपल को अमेरिका से वापस लौटा दिया गया. कपल को नियमों में बदलाव की जानकारी नहीं दी गई थी और जब वो अमेरिका पहुंचे तो रिटर्न टिकट ना होने की वजह से उन्हें वापस लौटा दिया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही दूसरे देशों से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने अमेरिका में प्रवासियों की संख्या को सीमित करने के लिए कई कड़े आदेश लागू किए हैं और जन्मजात नागरिकता के अधिकार को समाप्त करने का भी आदेश जारी किया है. इससे अमेरिका में रहने वाले और अमेरिका जाने की चाह रखने वाले भारतीयों में चिंता पैदा हो गई है. न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर हाल ही में हुई एक घटना ने इन चिंताओं को और बढ़ा दिया है.
बी-1/बी-2 विजिटर वीजा पर अपने बच्चों से मिलने आए एक भारतीय जोड़े को वापसी टिकट न दिखाने के कारण अमेरिका में एंट्री से रोक दिया गया. उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भारत लौटा दिया गया. अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि अमेरिका के 2025 के इमिग्रेशन नियमों के तहत अमेरिका में विजिटर वीजा पर आए लोगों के पास वापसी का टिकट होना जरूरी है.
बिना बताए नियम में बदलाव से बनी भ्रम की स्थिति
रिटर्न टिकट जरूरी बनाए जाने के नियम ने यात्रियों के बीच चिंता पैदा कर दी है. भारतीय कपल को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अगर उनके पास रिटर्न टिकट नहीं है तो उन्हें अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी और इस बारे में कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी. इस वजह से यात्री भ्रम की स्थिति में हैं.
इस नियम के अचानक लागू होने से कई यात्री यह भी सोच रहे हैं कि इसके बाद और अधिक कड़े इमिग्रेशन नियम बनाए जा सकते हैं. अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों की तरफ से सूचना की कमी की वजह से लोग और परेशान हो रहे हैं.
भारत सरकार ने यात्रियों को दी ये सलाह

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









