
ट्रंप की वापसी बनी जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे का कारण? इस गलती से चली गई कनाडा की सत्ता
AajTak
जस्टिन ट्रूडो के कनाडा की सत्ता से बाहर होने के यूं तो कई कारण बताए जा रहे हैं जिसमें पार्टी की आंतरिक बगावत भी शामिल है. लेकिन ट्रूडो के इस्तीफे के पीछे एक वजह अमेरिका की सत्ता में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी मानी जा रही है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार 6 जनवरी से ही उनके इस्तीफे देने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था, इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया. जस्टिन ट्रूडो के कनाडा की सत्ता से बाहर होने के यूं तो कई कारण बताए जा रहे हैं जिसमें पार्टी की आंतरिक बगावत भी शामिल है. लेकिन ट्रूडो के इस्तीफे के पीछे एक वजह अमेरिका की सत्ता में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी भी मानी जा रही है.
दरअसल, जबसे ट्रंप ने अमेरिका का चुनाव जीता है तबसे ही वह जस्टिन ट्रूडो को ट्रोल कर रहे थे. कभी ट्रंप अपनी दूसरी सरकार में कनाडा के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे थे तो कभी वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताते हुए जस्टिन ट्रूडो को वहां का गवर्नर बता रहे थे.
चुनाव में जीत के बाद एक बार भी ट्रंप ने ट्रूडो को एक राष्ट्र का नेता नहीं बताया बल्कि हर बार उन्हें अमेरिकी राज्य का गवर्नर कहकर संबोधित किया. इतना ही नहीं, जब ट्रूडो अमेरिका में ट्रंप से मिलने पहुंचे तो ट्रंप ने मुलाकात की फोटो शेयर की थी और इसमें भी ट्रूडो को 'अमेरिकी राज्य कनाडा' का गवर्नर बताया था.
ट्रूडो के इस्तीफे का ट्रंप ने लिया क्रेडिट
खास बात है कि जैसे ही कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो ट्रंप ने कनाडा को अपना 51वां राज्य बनाने का ऑफर भी दे दिया. ट्रंप ने ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की.
डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में कहा, "कनाडा में मौजूद काफी लोग देश को अमेरिका के 51वें स्टेट के तौर पर चाहते हैं. अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिसकी कनाडा को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए जरूरत है. जस्टिन ट्रूडो को यह बात पता थी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







