
ट्रंप की वापसी ने बढ़ाई ईरान की मुश्किलें! क्या दोनों देशों के बीच संभव है नया परमाणु समझौता?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ईरान के साथ परमाणु समझौता खत्म कर दिया था. उनके बाद आई जो बाइडेन प्रशासन ने ईरान को वापस समझौते पर लाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. अब एक बार ट्रंप फिर सत्ता में हैं जिसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक नई परमाणु डील को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी ने अमेरिकी विदेश नीति में दुनिया की रुचि जगा दी है. ट्रंप ने आते ही कई सारे कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए जिसे लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य-पूर्व के उनकी नीति में बदलाव आएगा, खासकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर. ट्रंप का दूसरा कार्यकाल अमेरिका-ईरान संबंध फिर से परिभाषित करने का एक मौका है. इसकी जरूरत इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि ईरान की बढ़ती परमाणु क्षमता को लेकर तनाव बढ़ रहा है.
अमेरिका-ईरान के बीच का पुराना परमाणु समझौता
मई 2018 में, अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका को हटा लिया था. ट्रंप ने इस समझौते को एकतरफा समझौता बताया था. समझौते से बाहर होते ही ट्रंप ने ईरान पर अपनी दबाव की रणनीति तेज कर दी जिसमें 12 मांगें शामिल थीं. उन मांगों में से अधिकतर तो परमाणु समझौते से संबंधित ही नहीं थी बल्कि उनका संबंध ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों से था. ट्रंप ने हिज्बुल्लाह और हमास जैसे समूहों के लिए उसका समर्थन, इराक और यमन में सैन्य हस्तक्षेप और उसका बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक की मांग की थी.
जो बाइडेन प्रशासन ने ईरान के साथ परमाणु डील को फिर से बहाल करने की कोशिश की थी लेकिन ईरान ने डील में वापसी के लिए तीन शर्तें लगा दी. ईरान ने कहा था कि अमेरिका पहले ये स्वीकार करे कि समझौते से उसका हटना अनुचित था, उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाए और यह गारंटी दे कि भविष्य में कभी अमेरिका एकतरफा तरीके से समझौते से नहीं हटेगा. ईरान की इन शर्तों पर अमेरिका राजी नहीं हुआ था जिस कारण दोनों देशों के बीच समझौता बहाल नहीं हो पाया था.
अब क्या है स्थिति
पिछले चार सालों में ईरान ने अपने परमाणु संवर्धन को काफी हद तक उन्नत किया है. 22 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि ईरान अपने यूरेनियम को हथियार ग्रेड के करीब समृद्ध करने के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?









