
ट्रंप की धमकी या रूस का डर, क्यों डिफेंस बजट बढ़ाने पर राजी दिख रहे NATO के सदस्य?
AajTak
NATO के लीडर अपना डिफेंस बजट बढ़ाने के लिए बैठक कर रहे हैं. लेकिन सदस्य देश स्पेन इसमें अड़ंगा लगा सकता है. इससे पहले यह काम कनाडा के जिम्मे रहा. अमेरिका ने कई बार कनाडा को 'फ्री राइडर' तक कह दिया. उसका आरोप है कि कनाडा रक्षा के सारे फायदे तो लेता है लेकिन पैसे खर्च करने को तैयार नहीं.
दुनिया के कई देश इन दिनों लड़-भिड़ रहे हैं. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दे डाली कि अगर NATO सदस्यों ने अपना डिफेंस बजट नहीं बढ़ाया तो अमेरिका भी खर्चों से हाथ खींचने लगेगा. अगर ऐसा हुआ तो नाटो के भरोसे दिन काट रहे देशों के लिए बड़ी मुश्किल आ सकती है. ऐसे में बीच का रास्ता अपनाते हुए वे रक्षा बजट बढ़ाने के लिए बैठक रहे हैं. हालांकि रास्ते आसान नहीं. कई देश इससे कन्नी काट रहे हैं, और देखादेखी बाकी भी बजट बढ़ाने से बच सकते हैं.
पहले कनाडा को नाटो के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द माना जाता था. वो एक तरफ तो खुद को शांति दूत बताता, दूसरी तरफ नाटो में भी शामिल था. यहां तक फिर भी ठीक है, लेकिन वो नाटो जैसे सैन्य गठबंधन पर पैसे खर्च करने को भी राजी नहीं था. यही वजह है कि ट्रंप समेत कई राष्ट्रपति कनाडा को फ्री राइडर तक कह चुके. अब कनाडा में बजट को लेकर खास घमासान नहीं, लेकिन ये जिम्मा स्पेन ने ले रखा है.
क्या चाहते हैं ट्रंप ट्रंप ही नहीं, उनसे पहले अमेरिका के कई और राष्ट्रपति भी मांग कर चुके कि नाटो के बाकी सदस्यों को अपनी जीडीपी का 5 फीसदी रक्षा पर लगाना चाहिए. फिलहाल यूएस इसमें सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर है. एक तरह से देखा जाए तो उसी के भरोसे बहुत से देश निश्चिंत हैं कि हमला होने पर सब संभल जाएगा. इसी बात पर वॉशिंगटन को एतराज रहा. उसका कहना है कि निश्चिंतता के फायदे सबको मिल रहे हैं तो उसके लिए थोड़ी कोशिश भी दिखनी चाहिए. खासकर ट्रंप ने वाइट हाउस आते ही धमकी दे दी कि अगर सदस्यों ने अपना रक्षा बजट नहीं बढ़ाया तो वे सैन्य गठबंधन से हाथ खींच सकते हैं.
क्यों डरे हुए हैं सदस्य ट्रंप जिस टेंपरामेंट के हैं, बहुत मुमकिन है कि वे खर्चों में कटौती कर दें, या नाटो से निकलने के ही रास्ते खोजने लगें. फिलहाल दुनिया में कई युद्ध चल रहे हैं. रूस यूक्रेन लड़ाई को लेकर यूरोपियन यूनियन ज्यादा परेशान है. उसे डर है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर जीत हासिल कर ली, तो जल्द ही वो यूरोप के एकदम भीतर तक पहुंच जाएगा. फिर तो कोई भी सेफ नहीं रह सकेगा. यही देखते हुए नाटो के मेंबर नीदरलैंड में बैठक कर रहे हैं. इसमें 5 फीसदी बजट करने का प्रस्ताव है.
लेकिन इसमें भी मुश्किल आ सकती है स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज ने कहा कि स्पेन को अपनी जीडीपी का 5 प्रतिशत देने की जरूरत नहीं. उनके पास आने वाले वक्त के लिए कई और प्राथमिकताएं हैं. ऐसे में इतना बड़ा हिस्सा डिफेंस पर लगाने से उनपर असर होगा. पिछले साल वॉशिंगटन में हुई बैठक में कनाडा ने भी इसी तरह की बात की थी. स्लोवाकिया भी देखादेखी स्पेन की तरह बोल रहा है. वो भी नाटो के साथ तो रहना चाहता है लेकिन बजट बढ़ाए बिना.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








