
ट्रंप की आज हो सकती है गिरफ्तारी, जानिए क्या है पोर्न स्टार Stormy Daniels को करोड़ों रुपये देने का केस
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा कि उन्हें साल 2016 में एक पोर्न स्टार को कथित तौर पर चुपके से पैसे देने के मामले में मंगलवार को अरेस्ट कर लिया जाएगा. उन्होंने अपने समर्थकों से गिरफ्तारी का विरोध करने का आग्रह किया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर के भुगतान की जांच के आरोप में मंगलवार (आज) को गिरफ्तार किया जा सकता है. ट्रंप ने कहा था कि उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के ऑफिस से गुप्त सूचना मिली है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि आरोप क्या होंगे.
क्या है ट्रंप पर आरोप?
साल 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि साल 2006 में डोनाल्ड ट्रम्प और उनके बीच में अफेयर था. इसकी भनक ट्रम्प की टीम को इसकी भनक लग गई और उनके वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था. डेनियल्स को पैसे का भुगतान करना अवैध नहीं था, बल्कि यह जिस माध्यम से किया गया था, वह अवैध था. ट्रंप के वकील कोहेन ने ये रकम गुपचुप तरीके से डेनियल्स को दी थी.
रिकॉर्ड को गलत तरीके से पेश किया!
डेनियल्स को किए गए इस पेमेंट को इस तरह से दिखाया गया था कि ट्रंप की एक कंपनी की ओर से ये भुगतान एक वकील को किया गया था. इस लेनदेन की जांच तब शुरू हुई जब ट्रंप अमेरिका के प्रेसिडेंट (साल 2017 से 2021) थे. अभियोजकों का कहना है कि ट्रंप ने अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड को गलत तरीके से पेश किया था, जो कि अपराध है.
चुनाव कानूनों का भी किया उल्लंघन

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










