
ट्रंप का आदेश आते ही मोर्चे पर सेना... फ्लोरिडा, हवाई, अलास्का और गल्फ ऑफ अमेरिका में बढ़ी हलचल
AajTak
कोस्ट गार्ड के कार्यवाहक कमांडेंट एडमिरल केविन लुंडसे ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकारी आदेशों के अनुसार मैंने तय सीमाओं और जगहों पर सैन्यकर्मियों की तैनाती बढ़ाने का निर्देश दिया है.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर तामील करना शुरू कर दिया है. अवैध प्रवासियों की एंट्री को लेकर ट्रंप के आदेश के बाद कोस्ट गार्ड ने चुनिंदा सीमाओं पर नौसैनिकों की तैनाती करना शुरू कर दिया है.
कोस्ट गार्ड के कार्यवाहक कमांडेंट एडमिरल केविन लुंडसे ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकारी आदेशों के अनुसार, मैंने तय सीमाओं और जगहों पर सैन्यकर्मियों की तैनाती बढ़ाने का निर्देश दिया है. ताकि देश में अलग-अलग सीमाओं से दाखिल हो रहे अवैध प्रवासियों को रोका जा सके.
किन-किन जगहों पर होगा सख्त पहरा-
- दक्षिणी अमेरिका की फ्लोरिडा सीमा पर तैनाती बढ़ेगी ताकि हैती और क्यूबा से अवैध प्रवासियों को आने से रोका जा सके.
- अलास्का, हवाई, गुआमा, समोआ, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के आसपास की समुद्री सीमा पर नौसैनिकों की तैनाती.
- बहामास और साउथ फ्लोरिडा के बीच की समुद्री सीमा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









