
ट्रंप और नेतन्याहू कर रहे 'बीच पार्टी', शहर के बीचोबीच में बड़ी मूर्ति! गाजा की AI तस्वीरों पर भड़के लोग
AajTak
ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर किए गए इस AI वीडियो में शुरुआत में गाजा की पुरानी तस्वीरें हैं जिसके बाद सवाल उठाया जाता है कि आगे क्या होगा? इसके बाद हम देखते हैं कि गाजा को एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर दिखाया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव मोड में हैं. बतौर राष्ट्रपति वह अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं. उनके इन एजेंडों में गाजा भी शामिल है. ट्रंप ने गाजा को लेकर एक रोडमैप भी तैयार किया है. इस रोडमैप के जरिए वह गाजा को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर उसे एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर तैयार करने की बात कही है. इस बीच उन्होंने AI जेनरेटेड एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग भड़क गए हैं.
ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर किए गए इस AI वीडियो की शुरुआत में गाजा को बेहद दयनीय हालत में दिखाया गया है, जहां लोग भूख से तड़प रहे हैं. इसके बाद वीडियो में सवाल उठाया गया है कि आगे क्या होगा? इसके बाद हम देखते हैं कि गाजा को एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर दिखाया गया है.
इस AI जेनरेटेड वीडियो में गाजा को 'बीच रिसॉर्ट' के तौर पर दिखाया गया है जहां उन्हें और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बीच पर सॉफ्ट ड्रिंक पीते और एलॉन मस्क को hummus खाते दिखाया गया है.
वीडियो में देखा जाता है कि गाजा पब, क्लब और रिसॉर्ट से पटा पड़ा है. जहां लोग जमकर पार्टी कर रहे हैं. वीडियो में एक होटल भी दिखाया गया है जिसका नाम है- Trump Gaza. गाजा के बीचोबीच ट्रंप की गोल्ड से बनी हुई विशालकाय प्रतिमा भी है. एलॉन मस्क को वीडियो में पैसे लूटाते दिखाया गया है.
ट्रंप की ओर से शेयर किए गए इस AI वीडियो पर लोग भड़क गए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि गाजा फिलिस्तीन का है, यहां ट्रंप की अजीबोगरीब फैंटसी की कोई जगह नहीं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










