
ट्रंप और जेलेंस्की के लिए कितनी मायने रखती है मिनरल डील, US-यूक्रेन का क्या दांव पर?
AajTak
कीव, इस समझौते के हिस्से के रूप में अमेरिका से सुरक्षा गारंटी चाहता है- ट्रंप इसे उस सहायता के बदले 'भुगतान' के तौर पर देख रहे हैं जो युद्ध के दौरान अमेरिका ने कीव को दी है. ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को 350 अरब डॉलर भेजे हैं, हालांकि इस आंकड़े की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. जबकि अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के 2022 में पूर्ण पैमाने पर किए गए हमले के बाद से अब तक 175 अरब डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार (28 अप्रैल) को कहा कि अमेरिका के साथ यूक्रेन के खनिज संसाधनों के विकास को लेकर जो समझौता हो रहा है, वह अब 'ज्यादा मजबूत और न्यायसंगत' बन गया है. यह बात दोनों देशों के बीच चली हालिया बातचीत के बाद सामने आई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दबाव बनाते हुए कहा है कि अगर अमेरिका को उसके खर्च का कोई फायदा नहीं मिला, तो वह यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोक सकते हैं. अमेरिका यूक्रेन को रूस से चल रही लड़ाई में अब तक अरबों डॉलर की सैन्य मदद दे चुका है.
खनिजों पर निर्भर यूक्रेन का बजट
यह समझौता यूक्रेन के लिए बहुत संवेदनशील है, क्योंकि वहां कोयला और लौह अयस्क (iron ore) के खनन का एक पुराना इतिहास रहा है. अब यूक्रेन उन दुर्लभ खनिजों को निकालने की तैयारी कर रहा है, जिनकी दुनिया में मांग लगातार बढ़ रही है. खनिज देश के बजट का एक अहम हिस्सा हैं.
क्रिवी रीह से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि 18 अप्रैल को साइन किए गए एक समझौता ज्ञापन के बाद अमेरिका के लिए एक खनिज राजस्व कोष (Mineral Revenue Fund) बनाने की दिशा में प्रगति हुई है, जिससे अमेरिका को हिस्सा मिलेगा.
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनीस श्मिहाल ने रविवार को कहा कि अब इस बात पर सहमति हो गई है कि यह डील अमेरिका द्वारा अतीत में दी गई सहायता की भरपाई के रूप में नहीं होगी. यह बयान उन यूक्रेनवासियों को राहत दे सकता है जो मानते हैं कि 2022 से वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों के लिए भी रूस से लड़ रहे हैं- उन पश्चिमी देशों में नाटो जैसे अमेरिका-नेतृत्व वाले रक्षा गठबंधन और यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनसे यूक्रेन गहराई से जुड़ाव महसूस करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










