
ट्यूशन जाती लड़की देख सिक्योरिटी गार्ड को हुआ प्यार, भागकर की दोनों ने शादी!
AajTak
Assam security guard Love Story: ट्यूशन जाती लड़की को पहली बार सिक्योरिटी गार्ड लड़के ने देखा और कुछ समय बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली. कपल ने भागकर शादी क्यों की, यह पूरी कहानी उन्होंने एक वीडियो में बयां की. असम का रहने वाला सिक्योरिटी गार्ड लड़का फेमस यूट्यूबर बन चुका है. उसके करीब 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.
असम के रहने वाले कपल ने वीडियो में अपनी लव स्टोरी बयां की. कपल ने बताया कि दोनों ने भागकर शादी की. पेशे से सिक्योरिटी गार्ड रहे सोनू छेत्री ने बताया कि उन्होंने ईशा को ट्यूशन जाते हुए पहली बार देखा. ईशा को देखते ही वह पहली नजर में दिल दे बैठे थे.
सोनू ने वीडियो में कहा- मैं अपनी मौसी के घर आया हुआ था. ईशा भी उसी गांव में रहती थी. एक दिन ये शाम को ट्यूशन जा रही थी. तब मैंने इसे ठीक से देखा और पहली नजर में प्यार हो गया. वहीं ईशा ने कहा उन्होंने सोनू को पहली बार क्रिकेट खेलते हुए देखा था.
सोनू ने वीडियो में आगे कहा कि ईशा की तारीफ उनके रिश्तेदारों ने भी की. इन लोगों ने यहां तक कह दिया कि ईशा बहुत अच्छी लड़की है, तुम्हें तो उससे शादी करनी चाहिए. सोनू ने कहा इसके बाद ही उन्होंने मन में ठान लिया था कि वह ईशा से ही शादी करेंगे.
कपल की रिलेशनशिप कैसे शुरू हुई? सोनू ने वीडियो में कहा कि वह बेंगलुरु में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें ईशा का मोबाइल नंबर मिल गया. इसके बाद उन्होंने ईशा को मैसेज किया. ईशा ने कहा कि जब सोनू का मैसेज आया तो उन्हें बहुत डर लगा था. ईशा ने कहा कि तब वह बारहवीं में थीं और उन्हें नया-नया मोबाइल मिला था.
सोनू ने कहा कि रिलेशनशिप की वजह से उनका सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में मन नहीं लगता था. कई बार उनकी शिकायत हुई. सोनू ने हंसते हुए कहा-पहली बार प्यार हुआ था, तो मैं जॉब से दूर और इसके प्यार में चूर रहता था.
सोनू ने बातचीत करते हुए कई बार ईशा को प्रपोज किया, लेकिन, ईशा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. इसी दौरान लॉकडाउन लग गया. जिसके बाद सोनू घर वापस आ गए. करीब 8 महीने की बातचीत के बाद फाइनली ईशा ने सोनू के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











