
'टोल टैक्स सिस्टम बदलेगा, मिलेगी राहत... जल्द होगा पॉलिसी का ऐलान', बोले नितिन गडकरी
AajTak
2024 तक हाइवे टोल फ्री किए जाने के सवाल पर गडकरी का कहना था कि मैंने टोल फ्री नहीं कहा था. मैंने यह कहा था कि टोल देने वाले लोग खुश हो जाएंगे. गडकरी ने कहा, हम लोगों को जो टोल देना पड़ता है, उसकी हमने एक स्टडी की है. हम उसको बदल रहे हैं.
केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में अपना पूरा टोल टैक्स सिस्टम बदलने जा रही है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, नया टोल टैक्स सिस्टम राहत देने वाला होगा. टोल की दरें कम होंगी. इसकी घोषणा 8-10 में हो जाएगा.
गडकरी ने एक टीवी कार्यक्रम में यह जानकारी दी. 2024 तक हाइवे टोल फ्री किए जाने के सवाल पर गडकरी का कहना था कि मैंने टोल फ्री नहीं कहा था. मैंने यह कहा था कि टोल देने वाले लोग खुश हो जाएंगे. क्योंकि वो ऐसी पॉलिसी ला रहे हैं कि निश्चिम रूप से आम लोगों को बहुत राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: BT MindRush: 'Toll Tax को लेकर 1 अप्रैल से ऐसी पॉलिसी लाएंगे कि खुश हो जाओगे...', बोले नितिन गडकरी
'8-10 दिन में टोल नीति की घोषणा करेंगे'
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, हम लोगों को जो टोल देना पड़ता है, उसकी हमने एक स्टडी की है. हम उसको बदल रहे हैं. इससे ज्यादा नहीं बता सकते हैं. मुझे लगता है कि 8-10 दिन में उसकी फाइनल घोषणा कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 'भारत में 22 लाख करोड़ की ऑटो इंडस्ट्री...', Tesla की इंडिया एंट्री पर क्या बोले नितिन गडकरी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












