
टोन्ड फिगर, फिटनेस और ग्लैमरस फोटोशूट पर Shweta Tiwari ने किया रिएक्ट, अपने एब्स को लेकर कही ये बात
AajTak
सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी ग्लैमरस अंदाज में अपने फोटोज शेयर करती दिखाई देती हैं. खुद को फिट करने के लिए उन्होंने वाकई में काफी मेहनत भी की है. फैन्स इस अंदाज को बेहद पसंद भी कर रहे हैं.
टीवी की दुनिया का जाना-माना चेहरा श्वेता तिवारी फिटनेस को लेकर अब काफी सतर्क रहने लगी हैं. जब से इन्होंने वजन घटाया है, यह अक्सर फोटोशूट्स में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी ग्लैमरस अंदाज में अपने फोटोज शेयर करती दिखाई देती हैं. खुद को फिट करने के लिए उन्होंने वाकई में काफी मेहनत भी की है. फैन्स इनके इस अंदाज को बेहद पसंद भी कर रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












