
टैरो राशिफल 13 जनवरी 2024: शनिवार के दिन कन्या वाले जोखिमों से रहें सावधान, किसी की बातों को न करें अनसुना
AajTak
Tarot horoscope 13 जनवरी 2024: आप कार्यों को पारंपरिक तरीके से अलग उन्नत तरीको से करने में ज्यादा विश्वास रखते आए है. आपका मनोबल आपको हमेशा जोखिम पूर्ण कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित करता है. हालाकि आपके परिजन और मित्र आपको अच्छी सलाह देने का प्रयत्न करते आए है,पर आप उनकी बातों को ज्यादातर अनसुना कर देते है. आपकी ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है.
कन्या (Virgo):- Cards:-The Fool
आप काफी प्रगतिवादी सोच रखते है. आप कार्यों को पारंपरिक तरीके से अलग उन्नत तरीको से करने में ज्यादा विश्वास रखते आए है. आपका मनोबल आपको हमेशा जोखिम पूर्ण कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित करता है. हालाकि आपके परिजन और मित्र आपको अच्छी सलाह देने का प्रयत्न करते आए है,पर आप उनकी बातों को ज्यादातर अनसुना कर देते है. आपकी ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है. वर्तमान में आप अपने किसी कार्य को करने में लापरवाही कर रहे है. आप कार्य करते समय किसी भी नियम का पालन नहीं करते है. आपको जोखिम उठाते समय ये ध्यान रखना चाहिए. कि आपको कार्य करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आपने अच्छा ज्ञान प्राप्त कर रखा है. पर आप उसका सही उपयोग नहीं कर रहे है. आप अपने कार्यों को लेकर काफी उत्साहित रहते है. और ईमानदारी से कार्यों को पूरा करने का प्रयास भी करते है. आपकी सोच सकारात्मक है. और काफी ऊर्जावान है आप कार्यों को करने को लेकर. सब कुछ आपके प्रयास पर निर्भर करता है. आपको थोड़े से प्रयास में ही अच्छी सफलता मिल सकती है. आप स्वभाव से मनमौजी है. आपके पास जल्द ही कुछ अच्छे अवसर आ सकते है. जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












