
टैरिफ से अमेरिका को जबरदस्त फायदा! ट्रंप ने कहा- हमें हर दिन मिल रहे हैं 2 बिलियन डॉलर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि हम हर दिन लगभग 2 बिलियन डॉलर टैरिफ के रूप में प्राप्त कर रहे हैं... और हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, अभी जापान डील करने के लिए यहां आ रहा है, दक्षिण कोरिया डील करने के लिए यहां आ रहा है और अन्य देश भी यहां आ रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका प्रतिदिन टैरिफ से लगभग 2 बिलियन डॉलर इकट्ठा कर रहा है. हालांकि, राष्ट्रपति ने अपने रेवेन्यू बढ़े से जुड़े दावे का समर्थन करने के लिए कोई जानकारी नहीं दी.
व्हाइट हाउस में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम हर दिन लगभग 2 बिलियन डॉलर टैरिफ के रूप में प्राप्त कर रहे हैं... और हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, मैं उन्हें टेलर्ड डील कहता हूं. अभी जापान डील करने के लिए यहां आ रहा है, दक्षिण कोरिया डील करने के लिए यहां आ रहा है और अन्य देश भी यहां आ रहे हैं.' हालांकि, राष्ट्रपति ने अपने राजस्व दावे का समर्थन करने के लिए कोई विवरण नहीं दिया.
समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्रेजरी विभाग के अपने सामान्य खाते, संघीय सरकार के मुख्य परिचालन खाते में जमा और निकासी के डेली स्टेटमेंट से पता चलता है कि इस महीने अब तक कस्टम और कुछ उत्पाद टैक्स जमा औसतन लगभग 200 मिलियन डॉलर प्रतिदिन रहा है. फरवरी के पूरे महीने में ट्रेजरी ने कस्टम ड्यूटी से लगभग 7.25 बिलियन डॉलर कमाए. मार्च के लिए मंथली बजट स्टेटमेंट गुरुवार को जारी होने की उम्मीद है, जिसमें नए मंथली आंकड़े दिखाए जाएंगे.
185 देशों के प्रोडक्ट्स पर लगाया टैरिफ
2 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने 185 देशों और क्षेत्रों के प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. बेसलाइन 10% टैरिफ 5 अप्रैल को लागू हो गए हैं, जबकि व्यक्तिगत टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होंगे.
मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने पोस्ट में ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के साथ व्यापार और टैरिफ के बारे में बातचीत का वर्णन किया और बताया कि दक्षिण कोरियाई अधिकारी बातचीत के लिए अमेरिका जा रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









