
'टैरिफ बढ़ने के बाद कई देश राहत के लिए गिड़गिड़ा रहे...', ट्रंप का टशन वाला दिखा तेवर
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल हमसे बातचीत करने के लिए आ रहा है. इटली की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते वॉशिंगटन में होंगी. कुल मिलाकर लगभग 70 देश हमसे बातचीत को बेचैन हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ हलचल मचाए हुए है. आज भारत सहित दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों पर यह टैरिफ लागू हो गया. इस बीच ट्रंप ने कहा है कि 70 से ज्यादा देशों ने टैरिफ कम करवाने को लेकर उनसे संपर्क किया है. लेकिन ट्रंप ने ऐसे देशों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
ट्रंप ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल हमसे बातचीत करने के लिए आ रहा है. इटली की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते वॉशिंगटन में होंगी. कुल मिलाकर लगभग 70 देश हमसे बातचीत को बेचैन हैं.
ट्रंप ने मंगलवार शाम को रिपब्लिकन के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं. Kissing my a**. ये लोग हमसे डील करने के लिए बेचैन हैं. ये देश टैरिफ से बचना चाह रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि प्लीज सर डील कर लीजिए. हम कुछ भी करेंगे.
उन्होंने कहा कि टैरिफ की जो कोई भी आलोचना कर रहा है, वह बदमाश और धोखेबाज है. उन्होंने तब नहीं सोचा था जब अमेरिका ने 90 हजार कारखाने खो दिए थे।
ट्रंप ने कहा कि हम टैरिफ से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं. अमेरिका को हर दिन 2 अरब डॉलर ज्यादा मिल रहा है. कई देशों ने हमें हर तरह से लूटा है, अब लूटने की बारी हमारी है.
ट्रंप का मानना है कि टैरिफ की मदद से अमेरिका का व्यापार घाटा कम किया जा सकता है. व्यापार घाटा उस स्थिति को कहा जाता है जब कोई देश किसी दूसरे देश से आयात ज्यादा करता है लेकिन निर्यात कम करता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









