
टैरिफ पर सवाल उठाने वाली अमेरिकी कंपनियों को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, बोले- अगर कीमतें बढ़ाई तो...
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉलमार्ट जैसी कंपनियों को टैरिफ के कारण कीमतें न बढ़ाने की सख्त हिदायत दी है. वॉलमार्ट की कीमतें कम रखने की कोशिश है, जबकि ट्रंप ने कहा कि कंपनी अरबों कमा रही है. उन्होंने कहा कि कस्टमर्स के लिए कीमतें नहीं बढ़ाई जानी चाहिए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे टैरिफ की वजह से सामानों की कीमतें नहीं बढ़ा सकते. खासतौर से वॉलमार्ट से कहा गया है कि टैरिफ के कारण कीमतें नहीं बढ़नी चाहिए. वॉलमार्ट एक रिटेल कंपनी है, और टैरिफ की वजह से स्थानीय मार्केट में रिटेल स्टोर पर कीमतें बढ़ने की संभावना है, और कंपनी ने कहा था कि अगले महीने से कीमतें बढ़ाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने एक सोशल पोस्ट में कहा, "वॉलमार्ट को कीमतें बढ़ाने के लिए टैरिफ को जिम्मेदार ठहराना बंद कर देना चाहिए. वॉलमार्ट ने पिछले साल अरबों डॉलर कमाए, जो उम्मीद से कहीं ज्यादा है." उन्होंने दबी जुबान में वॉलमार्ट और चीन का एक साथ जिक्र किया और कहा, "जैसा कि कहा जाता है वॉलमार्ट और चीन को, और कहा "Eat The Tariff" और ये की वैल्यूड कस्टमर्स से कोई शुल्क नहीं लेना चाहिए."
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं
कंपनी ने कहा- कीमतें कम ही रखेंगे!
अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट का कहना है कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कीमतें कम से कम रखी जाएं, और ये कि यह सिलसिला नहीं रुकेगा. रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी ने कहा, "छोटे खुदरा मार्जिन की वास्तविकता को देखते हुए हम कीमतें यथासंभव कम रखेंगे."
वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने कहा कि रिटेलर्स सीमित रिटेल मार्जिन के कारण सभी टैरिफ लागतों को वहन नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि फिर भी कपनी यह सुनिश्चित करेगी कि चीन से आने वाले सामानों पर, खासतौर से खाद्य पदार्थों पर कीमतें नहीं बढ़ाएगी.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









