
टूटी-फूटी इंग्लिश बोलने वाला बैकग्राउंड डांसर, आज काजोल संग कर रहा है स्क्रीन शेयर
AajTak
मुंबई में पले-बढ़े विशाल जेठवा बचपन में डांसर बनने का सपना देखा करते थे. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि डांसिंग से वो बोर हो चुके हैं. फौरन अपना गियर बदलते हुए विशाल एक्टिंग में अपना लक आजमाने लगे. विशाल ने बताया कि, कैसे उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया.
काजोल स्टारर फिल्म सलाम वैंकी की इन दिनों चर्चा है. इस फिल्म में काजोल डीएमडी जैसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित बेटे वैंकी के मां के किरदार में हैं. बता दें, वैंकी के रोल को सहजता से परदे पर दिखाने वाले विशाल जेठवा भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. विशाल हमसे अपनी जर्नी और फिल्म प्रोजेक्ट्स पर बातचीत करते हैं.
बैकग्राउंड डांसर से की शुरुआत
मुंबई में पले-बढ़े विशाल बचपन में डांसर बनने का सपना देखा करते थे. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि डांसिंग से वो बोर हो चुके हैं. फौरन अपना गियर बदलते हुए विशाल एक्टिंग में अपना लक आजमाने लगे. विशाल बताते हैं, सारेगामापा लिटिल चैंप शो के दौरान 2009 में जब अजय देवगन, सलमान खान अपनी फिल्म लंदन ड्रीम्स के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, तो उस वक्त मैं वहां बतौर बैकग्राउंड डांसर परफॉर्म किया करता था. उस वक्त डांस पर ही फोकस था, लेकिन आगे चलकर समझ आया कि मैं इससे बोर हो रहा हूं और फिर मैंने एक्टिंग की ओर रुख किया. इसके बाद मैंने टीवी पर महाराणा प्रताप में अकबर का किरदार निभाया. इसके साथ ही पैसे कमाने के लिए छोटे-छोटे किरदार भी कर लिया करता था. आज संयोग देखें, जिस स्टेज से अपने बैकग्राउंड डांसर करियर की शुरूआत की थी, मैं बीते दिन वहीं बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचा था. अपनी जर्नी देखकर मैं कई बार इमोशनल भी हो जाता हूं.
सलाम वैंकी पर गर्व
अपनी लाइफ के टर्निंग पॉइंट पर बात करते हुए विशाल बताते हैं, मर्दानी-2 फिल्म मेरी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा है. इस फिल्म में मेरे निगेटिव किरदार ने मुझे बतौर एक्टर स्टैबलिश किया है. इसके बाद मैं ह्यूमन में भी नजर आया था. यहां भी मेरा काम लोगों को पसंद आया था. जब आपके काम को पसंद किया जाता है, तो एक एक्टर के तौर पर आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. वहीं सलाम वैंकी के लिए जब कॉल आया और मुझसे कहा गया कि काजोल मैम और रेवती मैम हैं, तो मेरे लिए न कहने की कोई वजह ही नहीं थी. यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे मैं आगे चलकर गर्व से कहूंगा कि मैं सलाम वैंकी का हिस्सा रहा हूं. इस फिल्म को हामी भरने की दूसरी वजह यह भी थी कि मेरी निजी जिंदगी में औरतों का बहुत बड़ा इंफ्लूएंस रहा है. पापा नहीं हैं, नाना, बड़े पापा और दादा जी मेरे घर पर अब कोई मर्द नहीं हैं, मैं अपनी मां, दादी, नानी, बहन, बड़ी मम्मी के बीच एकलौता लड़का हूं. इसलिए मैं यह फिल्म अपनी मां को डेडिकेट भी करना चाहूंगा.
मेरे साथ है लेडी लक

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












