
टीवी एक्टर राजीव पॉल को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती, कहा- इससे पहले कि हालात मेरे हाथ से....
AajTak
राजीव ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी साझा करते हुए लिखा- 'इससे पहले कि हालात मेरे हाथ से निकल जाए, उसे बेहतर हाथों में दे देना सही है. मेरा बुखार उतर ही नहीं रहा था'.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश की आधी आबादी को अपनी चपेट में ले लिया है. कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. अब ससुराल सिमर का 2 फेम टीवी एक्टर राजीव पॉल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में एडमिट हो गए हैं. एक्टर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी. राजीव ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी साझा करते हुए लिखा- 'इससे पहले कि हालात मेरे हाथ से निकल जाए, उसे बेहतर हाथों में दे देना सही है. मेरा बुखार उतर ही नहीं रहा था. इसलिए अस्पताल में भर्ती हो गया. यहां काबिल डॉक्टर्स और मैनेजमेंट में...रेमडेसिविर और दूसरी दवाओं के साथ शुरू किया है.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












