
टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 17 अगस्त को अगली सुनवाई
AajTak
टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में पुलिस ने 936 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने इसके साथ ही 113 लोगों के बयान को चार्जशीट में शामिल किया है. पटियाला हाउस कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद इस मामले पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगा. 1 मई को तिहाड़ जेल में उसकी हत्या कर दी गई थी.
दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 936 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. दिल्ली पुलिस ने तीन अगस्त को पटियाला हाउस कोर्ट में ये चार्ज शीट दाखिल की है.
चार्जशीट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया है. दिल्ली पुलिस ने 113 लोगों के बयान को चार्जशीट में शामिल किया है. पटियाला हाउस कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद इस मामले पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगा.
दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के अपराध में दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, रियाज़ खान उर्फ सोनू, राजेश उर्फ करमबीर, विनोद उर्फ चवन्नी और अतुल रहमान खान को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट के साथ डिजिटल साक्ष्य भी कोर्ट में जमा किया है.
दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान घटना का CCTV फुजेट भी जब्त किया था, चश्मदीदों के CrPc 164 और 161 का बयान दर्ज किया है. हत्या में शामिल हथियार को भी जब्त किया गया है. दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए 6 चाकू भी बरामद किए हैं. इनको भी न्याय प्रक्रिया में अहम सबूत माना जाता है.
कब और कैसे हुई थी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
इसी साल 2 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को गोगी गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने अंजाम दिया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












