
टाई-डाई टी-शर्ट और डेनिम में नजर आईं करीना कपूर खान, 1300 रुपये है कीमत
AajTak
रीमा जैन ने करिश्मा कपूर के लिए बर्थडे लंच होस्ट किया था, जिसमें परिवार के करीबी लोग शामिल हुए. करीना भी इस पार्टी का हिस्सा थीं, इस दौरान करीना रीमा के घर कैजुअल कपड़े पहनकर पहुंची थीं. अभिनेत्री ने डिस्ट्रेस्ड डेनिम और चंकी स्नीकर्स के साथ एक ओवरसाइज़्ड टाई-डाई टी-शर्ट पहनी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बिना मेकअप के स्पॉट की गईं.
करीना कपूर खान जानी मानी एक्ट्रेस में से हैं. वे अपनी एक्टिंग से लेकर अपने फैशन सेंस को काफी मेंटेन रखती हैं. अपनी बहन करिश्मा कपूर के 47 वें जन्मदिन पर, अभिनेत्री वाकई में कमाल की लग रही थीं. बर्थडे सेलिब्रेशन की रात को करीना साटन को-ऑर्ड्स में नजर आई थीं, जिसके बाद वे अगले दिन टी-शर्ट और डेनिम में दिखाई दीं. अगर आप एक फैशनिस्टा हैं, तो आपको पता होगा कि टाई-डाई आउटफिट काफी ट्रेंड में है. करीना के कम्फर्टेबल ओर कैज़ुअल लुक कि कीमत कि बात करें तो ये सिर्फ 1300 रुपये का है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












