
झील में अचानक प्रकट हुई 'उड़न तश्तरी' जैसी चीज! जानें सच
AajTak
अचानक पानी के अंदर से उड़न तश्तरी जैसी एक बड़ी चीज सामने आ गई. इसे देखकर लोग हैरान रह गए. असल में ये एक चार मंजिला बिल्डिंग है. यहां समुद्री दुनिया से जुड़ी कई चीजें दिखाई जाएंगी. गूगल अर्थ पर भी इस बिल्डिंग के फोटो अपलोड कर दिए गए हैं. ये बिल्डिंग नॉर्वे में है.
झील के अंदर से अचानक ही 'उड़न तश्तरी' या UFO जैसी दिखने वाली कोई बड़ी चीज प्रकट हो गई. इसे देखकर स्थानीय निवासी हैरान रह गए. एकबारगी को उन्हें लगा कि आसमान में दिखने वाली उड़नतश्तरी पानी के अंदर से प्रकट हुई है. हालांकि, हकीकत कुछ और निकली.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला नॉर्वे का है. असल में 'उड़न तश्तरी' जैसी ये चीज एक बिल्डिंग है. इसका नाम सैल्मन आई (Salmon Eye) है. यह नार्वे के हार्डेंजरफजॉर्ड (Hardangerfjord) में मौजूद है. इस बिल्डिंग का उद्घाटन 2 सितंबर को हुआ था.
बिल्डिंग की बाहरी बनावट देखने में सैल्मन या व्हेल मछली की तरह है. यह बिल्डिंग, मत्स्य पालन से संबंधित सूचना केंद्र है और आर्ट इंस्टॉलेशन सेंटर है.
बिल्डिंग 48 फीट ऊंचा है. चार मंजिला बिल्डिंग के अंदर सिनेमा और प्रदर्शनी के लिए भी स्पेस होगा.
इलैक्ट्रिक नावों से होगी एंट्री
'सैल्मन आई' देखने आने वाले लोगों की एंट्री काफी भव्य होगी. लोग इलेक्ट्रिक नावों से यहां आ सकते हैं. यह बिल्डिंग 13 फीट ऊंची पानी की लहरों का आसानी से सामना कर सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







