
झारखंड: लंबी उम्र के लिए पत्नी कर रही थी बट सावित्री पूजा, घर में पति ने लगा ली फांसी
AajTak
झारखंड के कोडरमा में उस वक्त मातम पसर गया जब बट सावित्री पूजा के दिन एक मूकबधिर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक नवीन कुमार की पत्नी सविता उसकी लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत कर रही थी, तभी यह दिल दहला देने वाली घटना घटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.
झारखंड के कोडरमा जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मूकबधिर युवक ने घर में अपनी जान दे दी. यह घटना उस समय सामने आई जब उसकी पत्नी बट सावित्री व्रत के तहत उसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा में शामिल होने गई हुई थी. मृतक की पहचान 35 साल के नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के करियातपुर का निवासी था.
जानकारी के अनुसार नवीन कुमार बचपन से ही मूकबधिर था और उसके माता-पिता का निधन भी बहुत पहले ही हो गया था. उसकी परवरिश उसकी मौसी और मामा ने की थी. कोडरमा के पूरनानगर में रहने वाली सविता कुमारी के साथ उसकी शादी हुई थी और वो भी मूकबधिर थी. दोनों की शादी के बाद जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री की भी प्राप्ति हुई थी.
घटना सोमवार सुबह की है, जब सविता बट सावित्री पूजा के लिए घर से बाहर गई थी. वहीं नवीन ने घर में ताला लगाया और चाभी ससुर नंदलाल प्रसाद के घर में रखकर कहीं निकल गया. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई. उसकी बेटी खुशबू ने जब बताया कि चाभी अपनी जगह पर नहीं है, तो शक गहराया.
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और जब कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची, तो कटर मशीन से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए. नवीन कुमार फंदे से झूलता मिला. मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की संभावना की जांच कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







