
ज्वेलरी मत खरीदना! कल धनतेरस... सोना खरीदने का ये 3 बेहतरीन आइडिया, खूब बनेगा पैसा!
AajTak
dhanteras gold buying muhurat 2023: भारत में निवेश के लिए सोना एक भरोसेमंद विकल्प होता है. वर्षों से लोग अपनी बचत को सोने में निवेश करते आए हैं. आइए जानते हैं, सोने में निवेश के अलग-अलग विकल्पों के बारे में.
फेस्टिव सीजन (Festive Season) पर हमारे देश में सोना खरीदने की परंपरा है. खासकर धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले एक बार नफा-नुकसान का आंकलन जरूर कर लें. खासकर अगर निवेश के नजरिये से सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जरूरी नहीं है कि ज्वेलरी ही खरीदें.
ज्वेलरी (Jewellery) खरीदने के अलावा तीन अन्य तरीके से भी सोने में निवेश कर सकते हैं, जिनमें ज्वेलरी से ज्यादा रिटर्न मिलता है और भी कई फायदे हैं. दरअसल, भारत में निवेश के लिए सोना एक भरोसेमंद विकल्प होता है. वर्षों से लोग अपनी बचत को सोने में निवेश करते आए हैं. आइए जानते हैं, सोने में निवेश के अलग-अलग विकल्पों के बारे में.
आज की तारीख में डिजिटल (Digital) तरीके से गोल्ड में निवेश सबसे बेहतर विकल्प है. जिसके जरिये आप बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस कड़ी में पहला नाम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bonds) का आता है. यह एक तरह का पेपर गोल्ड या डिजिटल गोल्ड होता है, जिसमें आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाता है कि आप किस रेट पर सोने की कितनी मात्रा में निवेश कर रहे हैं.
सॉवरेन गोल्ड बांड्स साल 2015 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का विकल्प आया है. यह RBI जारी करता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कम से कम एक ग्राम सोने की खरीदारी की जा सकती है. निवेशकों को ऑनलाइन या कैश में इसे खरीदना होता है और उसके बराबर मूल्य का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड उन्हें जारी कर दिया जाता है. इसकी मैच्योरिटी पीरियड आठ साल की होती है. लेकिन पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है. फिजिकली सोने की खरीदारी कम करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है.
सॉवरेन गोल्ड बांड्स के फायदे अगर फायदे की बात करें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज भी मिलता है. गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम सोना का निवेश किया जा सकता है और आम आदमी के लिए अधिकतम निवेश की सीमा चार किलोग्राम है, जबकि हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए चार किलोग्राम और ट्रस्ट के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है. पिछले कुछ सालों में लोगों का रुझान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में तेजी से बढ़ा है.
गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) अगर आपको गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना महंगा लग रहा है तो आप ऑनलाइन गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए. गोल्ड ईटीएफ या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने का फायदा यह है कि आप इनकी बड़ी आसानी से ऑनलाइन खरीद-बिक्री कर सकते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












