
ज्ञानवापी मामला: SC में सरकार और मुस्लिम पक्ष ने क्या दीं दलीलें और कोर्ट ने क्या दिए आदेश...
AajTak
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. SC ने कहा कि हम नोटिस जारी कर रहे हैं. और निचली अदालत को निर्देश देना चाहते हैं कि जहां शिवलिंग मिला है, उस जगह को सुरक्षित रखा जाए. लेकिन, लोगों को नमाज से ना रोका जाए.
काशी के ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में हुई. कोर्ट में करीब घंटे तक मुस्लिम पक्ष और सरकार की तरफ से पक्ष रखा गया. दोनों पक्षों ने तमाम तर्क दिए और कोर्ट ने अहम पहलुओं को सुनने के बाद स्थानीय जिलाधिकारी को आदेश दिया कि यदि वहां कोई शिवलिंग है तो हम कहते हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मुसलमानों के प्रार्थना करने के अधिकार को प्रभावित किए बिना शिवलिंग की रक्षा की जाए. यानी मुस्लिमों को वहां नमाज पढ़ने से नहीं रोका जाए. आईए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट में सरकार और मुस्लिम पक्ष ने क्या-क्या दलील दीं और कोर्ट ने आदेश में क्या कहा....
जस्टिस चंद्रचूड- ये टाइटल सूट यानी मालिकाना हक का दावा है या सिर्फ वारशिप सूट यानी पूजा का अधिकार का?याचिकाकर्ता/मस्जिद कमेटी के वकील हुजेफा अहमदी- ये रोजाना दर्शन, पूजा की मांग कर रहे हैं जिसमें श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग भी है. अहमदी- सिविल कोर्ट मे दायर मुकदमे की जानकारी देते हैं. याचिकाकर्ता एक तरीके से सीधे-सीधे मस्जिद के स्वरूप को बदलने की मांग कर रहे हैं. अहमदी- सिविल कोर्ट के तीन आदेश को हमने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.अहमदी- हमारी दलील पर विचार किए बिना ही एडवोकेट कमिश्नर का नाम तय कर दिया गया. ये शंका पैदा करता है. HC ने सिविल कोर्ट के इन आदेशों के खिलाफ हमारी अपील को खारिज कर दिया.अहमदी- हिंदू पक्ष के इस दावे पर कि वहां शिवलिंग मिला है, सिविल कोर्ट ने कल उस जगह को सील करने का आदेश दे दिया. ये दुर्भाग्यपूर्ण आदेश है. क्योंकि कमिश्नर की इर से कोई रिपोर्ट पेश की नहीं की गई थी. और कायदे से सर्वे की कवायद को गोपनीय रखा जाना चाहिए था.अहमदी- हमारे आग्रह पर सीजेआई ने जल्द सुनवाई की मांग पर आज तारीख तय की है. जबकि शनिवार और रविवार को कमीशन ने सर्वे किया. कमीशन को मालूम था कि सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा. लेकिन इसके बावजूद सर्वे किया गया.जस्टिस चंद्रचूड़- कमीशन ने कब सर्वेक्षण का काम किया?अहमदी- कोर्ट कमिश्नर की टीम ने 14 और 15 मई यानी शनिवार से सोमवार तक सर्वे किया. उनको पता था कि SC सुनवाई करने वाला है, फिर भी उन्होंने अपनी कार्रवाई की.अहमदी- फिर मीडिया में कहा गया कि परिसर में शिवलिंग मिला है. निचली अदालत से सीलिंग का आदेश पारित हो गया. कमीशन की तरफ से हुई कार्रवाई की गोपनीय रखी जानी चाहिए था. लेकिन कथित जानकारी सार्वजनिक हो गई.अहमदी- 1991 के कानून को देखे बिना आदेश पारित किया गया.अहमदी- वाराणसी की अदालत को मामले में कोई आदेश नहीं देना चाहिए था. सिविल प्रक्रिया में कहा गया है कि यदि अपील दायर है तो वाद पर विचार नहीं किया जा सकता है. जस्टिस चंद्रचूड़- हम निचली अदालत से आपकी याचिका को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने के लिए कह सकते हैं. इस मामले में निचली अदालत में सुनवाई चल रही है. अहमदी-परिसर को सील करने का अदालत का आदेश 'काफी जगह के धार्मिक केरेक्टर को बदल रहा है', जो पूजा स्थल अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का उल्लंघन करता है. जस्टिस चंद्रचूड़- वादी की ओर से कौन पेश हो रहा है?सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता- मैं यूपी सरकार की तरफ से पेश हो रहा हूं.SG मेहता- हरि शंकर जैन के बेटे से हमें सूचना मिली है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.मेहता- कृपया कोई आदेश पारित होने से पहले मुझे जवाब दाखिल करने का समय दें, ताकि आदेश का कोई असर न हो. मैं कल इसका जवाब दे सकता हूं? मुझे कागजात और प्रतिक्रियाओं को देखने दीजिए. अहमदी- इन आदेशों को पारित करके आप संरचना को प्रभावी ढंग से बदल रहे हैं. वह एक फव्वारा है. और अब वे कह रहे हैं कि हमने फव्वारे के ऊपर एक शिवलिंग देखा.अहमदी- आप वजू किए बिना नमाज अदा नहीं कर सकते. आपने वजुखाना को सील कर दिया है. यह आदेश तब पारित किया गया जब सभी वकील सर्वेक्षण के लिए परिसर में मौजूद थे.अहमदी- यह आदेश कोर्ट कमिश्नर के आवेदन पर पारित नहीं किया गया. इसे याचिकाकर्ता के कहने के आधार पर किया गया था. इससे अन्याय की आशंका पैदा होती है. कृपया देखें कि यह आदेश किस तरीके से पारित किया गया.मेहता- समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवलिंग एक कुएं में मिला है. हाथ-पैर धोने की जगह है. नमाज की जगह अलग होती है. अगर नमाज और वजू की इजाजत दी गई तो मुश्किल खड़ी हो सकती है. अहमदी- 16 मई को दिया गया निचली अदालत का आदेश एकपक्षीय था. ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता. जस्टिस चंद्रचूड़- हम आदेश जारी करेंगे कि जिला मस्जिट्रेट उस जगह की सुरक्षा करें, जहां शिवलिंग मिला है. लेकिन ये लोगों के नमाज अदा करने के रास्ते में नहीं आना चाहिए.मेहता- हमें आशंका है कि शिवलिंग को नुकसान न पहुंचे.जस्टिस चंद्रचूड़- हम सुरक्षा का आदेश देंगे.मेहता- मैं इस पर कल बताना चाहूंगा. आपके आदेश का कोई अवांछित असर न पड़े, हम यह चाहते हैं.अहमदी- इस आदेश से जगह की स्थिति बदल जाएगी. वजू के बिना नमाज नहीं होती. उस जगह का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है.जस्टिस चंद्रचूड़- हम गुरुवार को सुनवाई करेंगे. अभी हम उस जगह के संरक्षण का आदेश बरकरार रखेंगे. हम डीएम को इसका निर्देश देंगे. अगर कोई शिवलिंग मिला है तो उसका संरक्षण जरूरी है. लेकिन अभी नमाज नहीं रोकी जानी चाहिए.अहमदी - मेरी मांग वही है कि निचली अदालत के आर्डर पे रोक लगा दी जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई गुरुवार तक टाली. अहमदी ने कहा कि हम प्रक्रियागत खामियों पर बात कर रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







