
ज्ञानवापी मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिंदू सेना, मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज करने की मांग
AajTak
ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हिंदू सेना ने खुद को पक्षकार बनाए जाने की मांग की है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करने की मांग भी की गई है.
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया. सर्वे के आखिरी दिन शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि सर्वे में शिवलिंग मिला है. जबकि मुस्लिम पक्ष इससे इनकार रहा है. दोनों पक्षों के दावों के बीच हिंदू सेना इस मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. ज्ञानवापी मामले में मस्जिद कमेटी की याचिका को जुर्माने के साथ खारिज करने की गुहार लगाते हुए हिंदू सेना ने इस मामले में खुद को पक्षकार बनाए जाने की मांग भी की है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्ज़ी में इतिहास और पुराणों के हवाले से ज्ञानवापी के शुरुआत से ही मंदिर होने की दलील दी है.
याचिका में स्कंद पुराण और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेजों का दिया हवाला हिंदू सेना ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के इस मामले में अपनी दलीलें पेश करने के लिए हस्तक्षेप याचिका लगाई है. याचिका में हिंदू सेना ने स्कंद पुराण और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेजों के जरिए वहां 1669 से पहले मंदिर होने की दलील दी है.
इससे पहले भी 1194 में मोहम्मद गौरी के सिपहसालार कुतुबुद्दीन ऐबक, 1230 में इल्तुतमिश, 1452 में हुसैन शाह शरकी और 1595 के आसपास सिकंदर लोदी ने भी विश्वेश्वर मंदिर को नष्ट भ्रष्ट किया.
याचिका में कहा गया है कि काशीराज विश्वेश्वर मंदिर के आसपास का क्षेत्र अविमुक्त क्षेत्र है. ये जगह विश्वेश्वर का स्थान है. यहां के स्वामी भी वही हैं. उनकी जगह पर आक्रांताओं ने जबरन कब्जा किया था. अब उनकी जगह वापस दिलवाई जाए.
याचिका में कहा गया है कि काशीराज विश्वेश्वर मंदिर के आसपास का क्षेत्र अविमुक्त क्षेत्र है. ये जगह विश्वेश्वर का स्थान है. यहां के स्वामी भी वही हैं. उनकी जगह पर आक्रांताओं ने जबरन कब्जा किया था. अब उनकी जगह वापस दिलवाई जाए.
आखिरी दिन क्या हुआ सर्वे के आखिरी और तीसरे दिन सर्वे टीम ने नंदी की मूर्ति के पास के कुएं की पड़ताल की. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन का दावा है कि कुएं के अंदर शिवलिंग मिला और वो कब्जे में लेने के लिए सिविल कोर्ट जा रहे हैं. हालांकि हिंदू पक्ष के दावे को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया. तीसरे दिन सर्वे टीम ने उस कुएं की पड़ताल की, जो नंदी की मूर्ति के पास है. प्राचीन कुएं की वीडियोग्राफी के लिए अंदर वाटर प्रूफ कैमरा डाला गया. अब यह सबूत कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








