
'जो लोग चिंतित हैं उनकी चिंता जायज, वे गायब कर दिए जाएंगे...', पुतिन के सहयोगी की यूक्रेन को सख्त चेतावनी
AajTak
यूक्रेन द्वारा रूसी एयरबेस पर किए गए बड़े ड्रोन हमले में 40 से ज्यादा रूसी बॉम्बर्स विमानों को निशाना बनाया गया. हमले में रूस की क्रूज मिसाइल ले जाने वाली रणनीतिक क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन ने इसे अपनी अब तक की सबसे लंबी दूरी की ऑपरेशन बताया है. रूस ने जवाब में
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर उग्र होने की राह पर है. यूक्रेन ने हाल ही में एक बड़े ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक रणनीतिक बॉम्बर्स विमानों को निशाना बनाया. इस हमले में रूस के उन विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है जो क्रूज मिसाइल ले जाने की क्षमता रखते हैं. इस हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव सख्त लहजे में कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा.
यूक्रेनी हमले को अब तक का सबसे साहसिक और लंबी दूरी वाला ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसे यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU (सुरक्षा सेवा) ने अंजाम दिया. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, "यह पूरी तरह यूक्रेन का परिणाम है. ऑपरेशन की योजना एक साल, छह महीने और नौ दिन पहले शुरू की गई थी और अब इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया."
यह भी पढ़ें: US का F-47, चीन का J-35 या रूस का SU-57... जंग में किसका फाइटर जेट पड़ेगा भारी?
रूस की प्रतिक्रिया: 'प्रतिशोध तय है'
यूक्रेन के इस हमले के बाद रूस में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही है. राष्ट्रपति पुतिन के करीबी और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "जो लोग चिंतित हैं और प्रतिशोध का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें चिंतित होना चाहिए - यह एक सामान्य व्यक्ति की भावना है. प्रतिशोध अवश्य होगी" मेदवेदेव के इस बयान से स्पष्ट है कि रूस इस हमले को हल्के में नहीं लेने वाला है और वह इसका जवाब देने की योजना बना रहा है.
सीजफायर की बातचीत और बंदी विनिमय

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









