
'जो कभी नहीं चाहते थे अयोध्या में राम मंदिर बने, वो भी जय सियाराम बोलने लगे हैं' रेवाड़ी में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का वैश्विक स्तर पर सम्मान बड़ा है. उन्होंने कहा कि अब मुझे अपने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के रेवाड़ी में विभिन्न विकास परियोनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया. अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार.'
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है. कांग्रेस के लोग, जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी जय सिया राम करने लगे हैं... कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. आज स्थिति ये है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं. जहां सरकार में हैं, वहां इनसे सरकारें तक नहीं संभल रही हैं. एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है. इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं.'
दुनिया को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाना लक्ष्य
अपने यूएई दौरे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, हर कोने से भारत को शुभकामनाएं मिलती हैं.वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है. पीएम मोदी ने कहा कि 10 सालों में भारत 11वें स्थान से ऊपर उठ कर 5वें स्थान की आर्थिक महाशक्ति बना ये भी आपके आशीर्वाद से हुआ है. अब मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में आने वाले सालों में भारत को दुनिया कि तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए.
कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड घोटालों का है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, 'आज AIIMS का शिलान्यास किया है, लोकार्पण भी हम ही करेंगे. इससे आपको बेहतर इलाज भी मिलेगा और युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा. रोजगार और स्वरोजगार के भी अनेक अवसर बनेंगे. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- देश की आधे से अधिक आबादी को दशकों तक छोटी छोटी जरूरतों से दूर रखने का है, तरसाने का है. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- सिर्फ एक ही परिवार के हित को देशवासियों के हित से ऊपर रखने का है.कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- घोटालों का है. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- सेना और सैनिक दोनों को कमजोर करने का है. ये बात याद रखना जरूरी हैं क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम, नेता, नीयत वही है.'

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






