
जोहरान ममदानी के घर के बाहर हुई थी IED ब्लास्ट की कोशिश, पुलिस टेरर एंगल की कर रही जांच
AajTak
न्यूयॉर्क में मेयर आवास ग्रेसी मेंशन के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान फेंके गए विस्फोटक उपकरणों की जांच आतंकवाद के एंगल से की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ISIS से प्रेरित थे.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के पास हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान फेंके गए विस्फोटक उपकरणों की जांच आतंकवाद के संभावित एंगल से की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि क्या घटना में शामिल लोग ISIS (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से प्रेरित थे. न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार यह घटना 7 मार्च को ग्रेसी मेंशन (Gracie Mansion) के पास हुई, जहां एक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन और जवाबी प्रदर्शन चल रहे थे.
'स्टॉप द इस्लामिक टेकओवर ऑफ न्यूयॉर्क सिटी' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राइट विंग एक्टिविस्ट जेक लैंग (Jake Lang) कर रहे थे. इस कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. न्यूयॉर्क की पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश (Jessica Tisch) ने सोमवार को कहा कि कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान विस्फोटक उपकरण (IED) फेंके थे.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर के बाहर फेंका गया विस्फोटक, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
हालांकि ये उपकरण फटे नहीं, लेकिन अगर इनमें विस्फोट हो जाता तो गंभीर चोटें लग सकती थीं या लोगों की जान भी जा सकती थी. उन्होंने बताया कि इन विस्फोटकों में इतनी क्षमता थी कि वे आसपास मौजूद लोगों को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे. पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों के अनुसार इन दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उनके किसी आतंकी संगठन से संबंध हैं या वे किसी विचारधारा से प्रेरित होकर यह कदम उठा रहे थे.
न्यूयॉर्क पुलिस इस मामले में संघीय अभियोजकों और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के साथ मिलकर जांच कर रही है. एफबीआई ने भी पुष्टि की है कि उसकी जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स इस मामले की जांच में सक्रिय रूप से शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस घटना के पीछे की साजिश क्या थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







