
जोधपुर में रणबीर-आलिया ने इस महंगे रिट्रीट का उठाया लुत्फ, एक रात का किराया इतने लाख
AajTak
रणबीर और आलिया 26 सितंबर को जोधपुर पहुंचे थे. रणबीर ने अपने बर्थडे के लिए खास लोकेशन का चुनाव किया था. कपल ने एक रिट्रीट बुक किया है जिसकी एक कीमत एक लाख रुपये से भी ज्यादा है.
रणबीर कपूर ने मंगलवार को जोधपुर में आलिया भट्ट के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस खास मौके पर दोनों जोधपुर स्थित सुजान जवाई कैंप गए जहां उन्होंने प्रकृति के नजदीक रहकर कुछ प्राइवेट मोमेंट्स बिताए. झील किनारे सनसेट का लुत्फ उठाते, आलिया ने अपनी और रणवीर की फोटो शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश किया था.
रणबीर और आलिया 26 सितंबर को जोधपुर पहुंचे थे. रणबीर ने अपने बर्थडे के लिए खास लोकेशन का चुनाव किया था. कपल ने एक रिट्रीट बुक किया है जिसकी एक दिन की कीमत एक लाख रुपये से भी ज्यादा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












