
जैस्मिन भसीन के पास हैं कई ऑफर, लेकिन इस वजह ले रहीं समय
AajTak
जैस्मिन ने कहा, 'मैं इस बारे में जागरुक हूं कि मैं किस चीज को 'हां' कहती हूं. मैं ऐसा काम करना चाहती हूं जहां मैं लोगों को मोटिवेट कर सकूं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं. अभी मेरे पास चार-पांच ऑफर हैं.'
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को पिछली बार रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया था. इस शो में उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला. हालांकि वो बीच में से ही आउट हो गईं. अब एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और पॉपुलैरिटी के बारे में बात की है. न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ''अगर मैं फेम के बारे में चिंता करना शुरू कर दूं और खुद को जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं से लाद दूं, तो मैं खुद को खो दूंगी. मैं हमेशा से स्ट्रेट फॉरवर्ड रही हूं, कोई फिल्टर नहीं हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मुझे बदलना चाहिए क्योंकि मैं ऐसी ही हूं. इसलिए मुझे मेरे फैंस से प्यार मिलता है. मैं इस तरह रहना चाहती हूं, रियल और जिम्मेदार. मैं खुद को कभी खोना नहीं चाहूंगी.''More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












