
जेह नहीं जहांगीर है करीना-सैफ के छोटे बेटे का पूरा नाम, एक्ट्रेस की किताब ने खोला राज
AajTak
करीना ने सोमवार शाम अपनी किताब करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च किया. इस किताब के अंत में करीना ने अपने छोटे बेटे जिन्हें वे जेह के नाम से बुलाती हैं, उन्हें जहांगीर कहा है.
करीना कपूर खान की किताब प्रेग्नेंसी बाइबल एक्ट्रेस से जुड़ी कई बातों कई भावनाओं को बयां करती है. किताब में करीना के प्रेग्नेंसी फेज से लेकर उनके दोनों बेटों और हसबेंड सैफ का जिक्र है. अब करीना के किताब ने उनके छोटे बेटे के नाम से भी पर्दा हटा दिया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












