
जेल से रिहाई के बाद गैंगस्टर ने निकाला जुलूस... नासिक पुलिस ने सिखाया सबक, घुटनों के बल कराई परेड
AajTak
नासिक में हिस्ट्रीशीटर की रिहाई पर विजय जुलूस निकालने वाले गैंग को पुलिस ने उनके ही अंदाज में सबक सिखाया. रस्सियों से हाथ बांधकर सड़क पर घुमाया, घुटनों के बल चलवाया और पूरे शहर को साफ संदेश दिया कि अपराधियों का महिमामंडन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
महाराष्ट्र के नासिक शहर में हिस्ट्रीशीटर की जेल से रिहाई पर निकला विजय जुलूस पुलिस की सख्ती के बाद शर्मिंदगी में बदल गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जश्न मनाने वालों को ढूंढ निकाला और सरेआम परेड कराकर उनकी गुंडागर्दी का जवाब उनकी ही भाषा में दिया.
दरअसल, नासिक रोड सेंट्रल जेल से एक हिस्ट्रीशीटर की रिहाई हुई थी. इसके बाद उसके गुर्गों ने विजय जुलूस निकाला. तेज डीजे म्यूज़िक के बीच आवाज गूंज रही थी, "राजा के आगमन में उनकी प्रजा का इंतजार". कारों का काफिला, जयकारे और सड़क पर दिखती दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया.
वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसके जरिए सरेआम माहौल में डर फैलाने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. देवलाली कैंप थाने की टीम ने जुलूस निकालने वालों की पहचान कर ली. उन्हें पकड़कर उनके हाथ रस्सियों से बांध दिए. पूरे इलाके में उन्हें सड़क पर परेड कराई गई.
इतना ही नहीं उनको थाने तक घुटनों के बल चलने को मजबूर किया गया. नासिक पुलिस ने खुद इस कार्रवाई का वीडियो भी शेयर किया. एक्स (ट्विटर) पर पुलिस ने लिखा – "कल हमारी टीमों ने एक ऑन-रिकॉर्ड अपराधी की रिहाई का जश्न मना रहे लड़कों से सख्ती से निपटा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें कठोर सबक मिले. बाकी सभी के लिए यह एक कड़ा संदेश है."
पुलिस ने आगे साफ किया, "अपराधियों का महिमामंडन न करें. नासिक की सड़कों पर विजय जुलूस न निकालें. हम नजर रख रहे हैं." जिस हिस्ट्रीशीटर की रिहाई पर यह जश्न मनाया गया, वह 2020 से जेल में बंद था और 2025 में बाहर निकला. हालांकि, रिहाई के तुरंत बाद ही उसे निर्वासित कर दिया जाएगा. इसके बावजूद गैंग ने 'राजा के स्वागत' का तमाशा रचा.
अब यह पूरा मामला नासिक में चर्चा का विषय है. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद यह संदेश साफ है कि अपराधियों और उनके समर्थकों को सरेआम सज़ा दी जाएगी और गुंडागर्दी को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







