
'जेल भेजना, ED-CBI से डराना और खाते सीज करना, यह बूथ कैप्चरिंग जैसा...', AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशान
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि 2019 की कोई एसेसमेंट थी, जिसमें कुछ महीने देर से आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई देर से आयकर रिटर्न दाखिल करने के नाम पर 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए शुरू की है.
बैंक अकाउंट फ्रीज करने के मामले को आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से जोड़ दिया है. AAP नेताओं ने भाजपा शासित केंद्र सरकार की एजेंसी आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने को देश के लोकतंत्र के खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है. ऐसे में देर से रिटर्न दाखिल करने के नाम पर कांग्रेस का बैंक खात सीज कर देना पूरी तरह से गैर कानूनी और अलोकतांत्रिक है.
ईडी-सीबीआआई से डराने की कोशिश ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर देश के लोकतंत्र पर सीधा हमला किया है. ये लोग विपक्ष को रोकने के लिए अपनी हर एजेंसी का एक-एक कर इस्तेमाल कर रहे हैं. पहले इन्होंने ईडी-सीबीआई से डराकर विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल भेज दिया और अब चुनाव लड़ने के लिए जो पैसा है, उसको फ्री करके विपक्ष का चुनाव लड़ना मुश्किल कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि अब ये लोग आम आदमी पार्टी और टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों के भी बैंक खाते फ्रीज करेंगे.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि 2019 की कोई एसेसमेंट थी, जिसमें कुछ महीने देर से आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई देर से आयकर रिटर्न दाखिल करने के नाम पर 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए शुरू की है.
इसके अंतर्गत आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के दोनों बैंक अकाउंट सीज कर दिया है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूण है और सीधे तौर पर प्रजातंत्र के अंदर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है. अगले एक-दो सप्ताह के अंदर लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है. इससे पहले विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को सीज करना पूरी तरह से गैर कानूनी और अलोकतांत्रिक है.
आगे AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सबने देखा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलेक्टोरल बांड को गैर कानूनी और गैर संवैधानिक घोषित किया है. बुधवार को पहली बार लोगों को पता चला कि इस इलेक्टोरल बांड का सबसे ज्यादा फायदा केवल भारतीय जनता पार्टी को हुआ. भाजपा को इलेक्टोरल बांड के जरिए बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से करीब 6586 करोड़ रुपए मिले. जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 94 करोड़ रुपये मिले.
हम भाजपा से यह घोषणा करने की मांग करते हैं कि कौन-कौन से कॉरपोरेट घराने और कंपनियों ने इलेक्टोरल बांड के जरिए उसे पैसा दिया. क्या भाजपा की केंद्र सरकार और उसकी राज्य सरकारों ने इन कॉरपोरेट घरानों को किसी न किसी तरीके फायदा पहुंचाया? हमें लगता है कि भाजपा को नैतिकता के आधार पर इसकी घोषणा करनी चाहिए. वहीं मंत्री आतिशी ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट सीज गया गया है, उसमें एक पैटर्न दिख रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार एक-एक अपनी सारी एजेंसी को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है. पहले विपक्ष के नेताओं को एक-एक कर ईडी और सीबीआई के नोटिस भेजे जाते हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






