
'जेल बजट तो बढ़ा देते...', संसद में संजय सिंह का तंज, सभापति धनखड़ ने जताई आपत्ति
AajTak
इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग जो हमारे साथ हुआ करते थे, वह आज उधर हैं. उनके लिए कहना चाहता हूं- 'कैसा ये हादसा है मेरी जिंदगी के साथ, मैं हूं किसी के साथ, मेरा दिल किसी के साथ'.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन में केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर कई सवाल खड़े किए. इस दौरान उनके बयान पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति भी जताई. दरअसल, आप सांसद ने बजट की खामियों को गिनाते हुए कहा कि इन लोगों ने तो जेल के बजट में भी कटौती कर दी है. जेल का बजट तो बढ़ा देते. अभी हम जेल से आए हैं, कल आपको जेल में जाना है. आपने दिल्ली के मुख्यमंत्री को, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को जेल में रखा है. बंगाल के तीन-तीन मंत्रियों को जेल में रखा है.
धनखड़ ने जताई आपत्ति संजय सिंह के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये देश कानून से चलता है. गिरफ्तारी पुलिस करती है और कोर्ट व्यक्ति को जेल भेजती है. इस देश में कोई भी किसी भी पद पर हो, वह जेल में है तो ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से रिमांड लेटर पर है. माननीय सदस्य का बयान गलत है. उन्होंने संजय सिंह से कहा कि आप तो अनुभवी हैं. आप जब गए जेल तो शुरू में तो एजेंसी का रोल था, लेकिन इसके बाद मजिस्ट्रेट का रोल है.
इसका जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार हुआ कि जमानत मिल गई और जमानत की कॉपी के बगैर ईडी जाकर कोर्ट से रिहाई पर रोक लगवाती है. आप बताएं कि ईडी किसके अधीन काम करती है सर. ईडी नरेंद्र मोदी के अधीन काम करती है.
शायरी पढ़कर 'बागी' सांसदों पर उठाए सवाल संजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग जो हमारे साथ हुआ करते थे, वह आज उधर हैं. उनके लिए कहना चाहता हूं- 'कैसा ये हादसा है मेरी जिंदगी के साथ, मैं हूं किसी के साथ, मेरा दिल किसी के साथ'. उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में कटौती की गई. कृषि का बजट 3.20 फीसदी से घटाकर 3.15 किया गया. स्वास्थ्य बजट, ट्रांसपोर्ट बजट, पेंशन, ऊर्जा, वैज्ञानिक विभाग, फूड सब्सिडी, नॉर्थ ईस्ट के विकास का बजट घटाने का काम किया गया. सामाजिक कल्याण का भी बजट आपने घटाया. आपने फर्टिलाइजर का बजट घटाने का काम किया. ये है आपके विकसित भारत के खोखले बजट की सच्चाई.
यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल को मारने की रची जा रही साजिश...' संजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार
कहा- अगली योजना भीख मांगो होगी संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपने हर वर्ग को चोट पहुंचाने का काम किया. आप कहते हैं कि हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं.लेकिन किसके लिए हैं, ये तो बताइए. आप चंद पूंजीपतियों के लिए हैं. 14 प्रधानमंत्रियों ने जितना कर्जा लिया, उससे अधिक कर्जा आपने लेने का काम किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अगली योजना लेकर आएगी कि नौजवानों को पांच करोड़ कटोरा बांटा जाएगा, भीख मांगो योजना.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







