
जेलेंस्की से तनातनी के बीच ट्रंप को पुतिन से मिला बड़ा ऑफर! करीब आ रहे रूस-अमेरिका?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को मुफ्त में कुछ भी नहीं देगा बल्कि मदद के बदले में यूक्रेन को बराबर का रेयर अर्थ मेटल देना होगा. इसी बीच रूस ने अमेरिका को एक बड़ा ऑफर दिया है.
यूक्रेन से तनातनी के बीच रूस ने अमेरिका को एक बड़ा ऑफर दिया है. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि रूस के पास बहुत सारे रेयर अर्थ मेटल्स यानी दुर्लभ मृदा खनिजों का भंडार है और अगर अमेरिका चाहे तो रूस रेयर अर्थ मेटल्स के लिए उसके साथ समझौता करने को तैयार है.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि 'रूस के पास अपने धातु भंडार को लेकर अलग प्लान हैं लेकिन अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाएगी तो रूस अमेरिका के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है.'
इससे पहले सोमवार को रूस की सरकारी टीवी से बात करते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस आने वाले समय में रूस-अमेरिका आर्थिक समझौते के तहत अमेरिकी भागीदारों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए तैयार है.
जवाब में ट्रंप क्या बोले?
रूस के इस ऑफर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रूस के साथ रेयर अर्थ्स पर समझौता करने में रुचि दिखाई.
ट्रंप ने कहा, 'मैं रूस से खनिज खरीदना चाहूंगा... अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो... उनके पास रेयर अर्थ्स का अच्छा भंडार है... तेल और गैस का भी. यह अच्छी बात है. यह रूस के लिए भी अच्छी बात है क्योंकि इस पर हम समझौते कर सकते हैं. उनके पास मूल्यवान जमीन है जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है तो हम उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










