
'जेलेंस्की को पसंद नहीं करते पुतिन... इसलिए बातचीत में हो रही है देरी', रूस-यूक्रेन युद्ध के सवाल पर बोले ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते वक्त रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के सवाल पर बोलते हुए कहा कि पुतिन-जेलेंस्की को पसंद नहीं करते हैं और इसी वजह से वह बातचीत करने में हिचक रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर दोनों नेताओं के बीच बातचीत नहीं होती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की जुगत में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करने में हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि वह उन्हें पसंद नहीं करते.
ट्रंप ने ये बयान व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दिया, जिसमें पूछा गया था कि पुतिन जेलेंस्की से मिलने में क्यों हिचक रहे हैं. ट्रंप ने जवाब दिया, 'क्योंकि वह उन्हें पसंद नहीं करते.'
ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने पिछले हफ्ते की फोन कॉल के बाद पुतिन से फिर से बात की थी, जिसमें उन्होंने मॉस्को और कीव के बीच सीधी वार्ता की व्यवस्था करने की कोशिश की थी. हालांकि, ट्रंप ने इसे अच्छी बातचीत करार देते हुए कहा कि इसमें कोई ठोस प्रगति नहीं हुई. उन्होंने कहा, 'पुतिन के साथ मेरी हर बातचीत अच्छी होती है, लेकिन फिर दुर्भाग्यवश कीव या कहीं और पर बम गिराए जाते हैं, जिससे मुझे बहुत गुस्सा आता है. मुझे लगता है कि हम इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं, पर ये मुश्किल है.'
'मिल भी सकते हैं पुतिन-जेलेंस्की'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि क्या दोनों युद्धकालीन नेता आमने-सामने बैठेंगे. ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे मिलेंगे या नहीं, हो सकता है शायद वह मिलें, शायद नहीं भी मिलें.'
वहीं, पिछले हफ्ते ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की मेजबानी की थी और पुतिन से फोन पर बात की थी. उनका लक्ष्य रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत की व्यवस्था करना था, जिसके बाद संभावित रूप से एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन हो सकता था, जिसमें वह खुद शामिल होते.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







