
जेम्स बॉन्ड की फिल्म में कास्ट हुए थे गुलशन ग्रोवर, इस वजह से हाथ से निकली मूवी
AajTak
गुलशन ने फिल्म को लेकर बताया- 'दुर्भाग्य से, ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने से पहले ये खबर मीडिया में आ गई. इस खबर ने निर्माताओं को परेशान कर दिया. इसी कारण से उन्होंने मेरी जगह मैड्स मिककेल्सन को ले लिया.'
एक्टर गुलशन ग्रोवर को निगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनके खतरनाक रोल्स को खूब पसंद किया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें हॉलीवुड की एक फिल्म में भी कास्ट किया गया था. हालांकि, कास्टिंग होने के बाद भी वो ये फिल्म कर नहीं पाए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












