
'जूनियर की इंटेल नहीं मानी और खुद IC-814 में फंस गया', कहानी उस RAW एजेंट की जिसने कंधार हाइजैक से पहले की थी बड़ी चूक
AajTak
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनुभव सिन्हा निर्देशित वेब सीरीज 'IC 814- द कंधार हाइजैक' ने 1999 की उस घटना को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. लेकिन लोगों को शायद ही पता है कि इस विमान में एक भारतीय जासूस भी फंस गया था, जिसने अगर अपने जूनियर की इंटेल को गंभीरता से लिया होता तो संभवत: यह हाइजैक नहीं हुआ होता.
काठमांडू से हाइजैक इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 की सीट नंबर 16 C पर एक यात्री बैठा था, जिसका नाम मीडिया और जनता के साथ साझा की गई पैसेंजर लिस्ट में शामिल नहीं था. फ्लाइट IC-814 में सवार यह गुमनाम यात्री कौन था और भारतीय अधिकारियों ने उसका नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया? नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनुभव सिन्हा निर्देशित वेब सीरीज 'IC 814- द कंधार हाइजैक' ने 1999 की उस घटना को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. लेकिन लोगों को शायद ही पता है कि इस विमान में एक भारतीय जासूस भी फंस गया था, जिसने अगर अपने जूनियर की इंटेल को गंभीरता से लिया होता तो संभवत: यह हाइजैक नहीं हुआ होता.
फ्लाइट IC-814 की सीट नंबर 16 C पर बैठे वह यात्री शशि भूषण सिंह तोमर थे- जो उस समय काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में तैनात थे. शशि भूषण तब भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के काठमांडू स्टेशन हेड थे. रॉ के तत्कालीन प्रमुख एएस दुलत ने भी आजतक से बातचीत में इस बात पर मुहर लगाई कि हाइजैक विमान IC-814 में काठमांडू में रॉ के तत्कालीन स्टेशन हेड भी मौजूद थे. दुलत ने कहा, 'वह बेचारा आदमी जो 8 दिनों तक विमान में फंसा रहा. उसे कुछ भी नहीं पता था.' यही समस्या थी. रॉ के स्टेशन हेड को पता होना चाहिए था कि ऐसी कोई योजना बनायी जा रही है और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी. क्योंकि उनको इसी काम के लिए तैनात किया गया था. इसके बजाय, वह भारत की एविएशन हिस्ट्री के सबसे बुरे चैप्टर का खुद हिस्सा बन गए.
यह भी पढ़ें: 'अल-कायदा नहीं, यह पूरी तरह से PAK और ISI की करतूत थी', IC-814 हाइजैकिंग पर बोले पूर्व राजनयिक
एसबीएस तोमर अपनी बीमार पत्नी से मिलने आ रहे थे
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण स्वामी ने साल 2000 में द फ्रंटलाइन के लिए अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि शशि भूषण सिंह तोमर अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी से मिलने के लिए काठमांडू से दिल्ली लौट रहे थे. स्वामी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'IC-814 की सीट नंबर 16 C पर बैठा यात्री, एक भारतीय खुफिया अधिकारी था, जिस पर नेपाल में आतंकवादी गतिविधियों की निगरानी करने की जिम्मेदारी थी. नेपाल में भारतीय दूतावास में तैनात रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के ऑपरेटिव एसएस तोमर, अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी सोनिया से मिलने के लिए नई दिल्ली वापस जा रहे थे.'
प्रवीण स्वामी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोनिया तोमर [एसएस तोमर की पत्नी] एनके सिंह की सबसे छोटी बहन हैं, जो तब शायद प्रधानमंत्री कार्यालय के सबसे शक्तिशाली ब्यूरोक्रेट थे. 1998 से 2001 के बीच एनके सिंह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सचिव थे. इतना ही नहीं, सोनिया की सबसे बड़ी बहन श्यामा की शादी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के पूर्व डायरेक्टर निखिल कुमार से हुई थी. बता दें कि IC-814 अमृतसर में जब रिफ्यूलिंग के लिए करीब 50 मिनट तक रुका था, उस समय अपेक्षा थी कि शायद एनएसजी को इस विमान को हाइजैकर्स से मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








