
जुलाई में सभी कंपनियों ने खूब बेचीं कारें, बिक्री में 443% तक की बढ़ोतरी!
AajTak
कोरोना के मामले घटने से जुलाई में आर्थिक गतिविधियां थोड़ी सुधरी. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर का असर ऑटो इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा है. मई और जून में गाड़ियों की बिक्री बिल्कुल घट गई थी. लेकिन जुलाई में यात्री वाहनों की डिमांड बढ़ी है. लगभग सभी कंपनियों की बिक्री बढ़ी है.
कोरोना के मामले घटने से जुलाई में आर्थिक गतिविधियां थोड़ी सुधरीं. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर का असर ऑटो इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा है. मई और जून में गाड़ियों की बिक्री बिल्कुल घट गई थी. लेकिन जुलाई में यात्री वाहनों की डिमांड बढ़ी है. लगभग सभी कंपनियों की बिक्री बढ़ी है. Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सालाना आधार पर जुलाई में 50 फीसदी बिक्री बढ़ी. कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,62,462 गाड़ियां बेचीं. इसमें से 1,36,500 गाड़ियां भारत में बेचीं और 21,224 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया है. जबकि 4,738 गाड़ियां ओरिजनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर की थी. कंपनी ने जुलाई 2020 कुल 1,08,064 वाहन बेचे थे. Hyundai Motor India वहीं हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि जुलाई में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़ी है. कंपनी जुलाई-2021 में कुल 60,249 यूनिट्स बेचने में सफल रही है. जबकि एक साल पहले समान अवधि में हुंडई ने कुल 41,300 यूनिट्स गाड़ियां बेची थीं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











