
जुमे की नमाज पर योगी सरकार अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और CCTV से होगी निगरानी
AajTak
यूपी में जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर सुरक्षा की तैयारी की है. किसी भी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए ऊपर से सख्त निर्देश आए हैं.
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई हिंसा को देखते हुए इस बार जुमे की नमाज पर प्रशासन सख्त है. पुलिस को स्पष्ट निर्देश हैं कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा ना जाए. इसी कड़ी में पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस का पहरा काफी मजबूत कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की तैनाती है, ड्रोन से मदद ली जा रही है और होमगार्ड की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है
सबसे ज्यादा प्रभावित रहे प्रयागराज में इस बार पिछली बार की तुलना में होमगार्ड, पीएसी, पैरा मिलिट्री की संख्या कई गुना बढ़ा दी गई है. संवेदनशील इलाक़ों में 300 की संख्या में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, 4 ड्रोन कैमरों की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा सभी पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री बलों द्वारा फ़्लैग मार्च किया जा रहा है और सीनियर ऑफ़िसर्स द्वारा फ़ुट पैट्रोलिंग की कार्रवाई की जा रही है. इस बार पुलिस / पीएसी / पैरा मिलिट्री बल के साथ ही साथ बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी.
ये भी जानकारी दी गई है कि आज रात में शहर और देहात के तमाम होटलों, सरायों, ढाबों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों, स्कूलों, मदरसों के आसपास पुलिस पीएसी बलों द्वारा सघन चेकिंग की जाएगी ताकि शरारती तत्वों को गिरफ़्तार किया जा सके. इस बार लोगों की मदद करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने दो नंबर भी जारी किए हैं. कहा गया है कि 9454402863, 9454400248 नंबरों पर कॉल कर लोग शरारती तत्वों के बारे में जानकारी दे सकते हैं. उस कॉल के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईंट पत्थर, लाठी, हिंसा का प्रयोग कर क़ानून को हाथ में क़तई ना लें. क़ानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने से बचें. साफ कर दिया गया है कि सभी ऐसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
वैसे कानपुर में भी पुलिस ने खास तैयारी की है. वहां पर हुई हिंसा को देखते हुए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी प्रमुख चौराहों को पीटीजेड कैमरों से लैस किया गया है. प्रमुख स्थानों पर वाटर कैनन और फायर टेंडर की सुविधा रहने वाली है. बताया जा रहा है कि 9 कंपनी पीएसी के साथ-साथ 4000 पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा 7 एसपी, 6 एडिशनल एसपी,14 डिप्टीएसपी, 74 इंस्पेक्टर, 306 उप निरीक्षक ड्यूटी देने वाले हैं.
अब प्रशासन को इतनी तैयारी इसलिए करनी पड़ रही है कि पिछले दिनों यूपी की सड़कों पर जमकर बवाला काटा गया था. आगजनी भी हुई थी और पुलिस पर भी पथराव किया गया. प्रयागराज, कानपुर, सहारनपुर में तो स्थिति काफी खराब रही थी. बाद में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तो की ही, इसके अलावा कई उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी हुई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







