
जुमे की नमाज के बाद नहीं हुआ कोई प्रदर्शन, युवाओं से भी केशव मौर्य की अपील- किसी के बहकावे में न आएं
AajTak
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जुमे की नमाज के बारे में बताया कि अभी तक हालात ठीक हैं और सरकार की अपेक्षा के हिसाब से शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई है. आपस में बातचीत और संवाद का असर हुआ है, जो लोग शांति नहीं चाहते, उनकी मंशा अधूरी रही.
केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है. युवाओं ने कई जगहों पर ट्रेनों में आग भी लगा दी है. इसके बाद कई ट्रेनें कैंसिल हुईं तो कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. उत्तर प्रदेश में भी युवा इस योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, केंद्र सरकार की इस नई योजना का राजनीतिक दलों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है. इस मुद्दे पर आजतक से बात करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं से अपील की है कि वे अग्निपथ योजना को लेकर बहकावे में न आएं.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जुमे की नमाज के बारे में बताया कि अभी तक हालात ठीक हैं और सरकार की अपेक्षा के हिसाब से शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई है. आपस में बातचीत और संवाद का असर हुआ है, जो लोग शांति नहीं चाहते, उनकी मंशा अधूरी रही. अच्छी सोच वालों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की.
वहीं अग्निपथ योजना के बारे में प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वो योजना को लेकर के बहकावे में ना आएं. अगर कोई शिकायत है तो सरकार और जिलाधिकारी को देकर सामने लाएं. सरकार की मंशा युवा हित में है. 2 वर्ष के कार्यकाल में जो भर्ती रुकी थी. इसीलिए उम्र की सीमा बढ़ाई गई, सरकार युवा हित में सोच रही है. वहीं युवाओं के हिंसक प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि इसके पीछे वह विपक्षी हैं जो बीजेपी को हरा नहीं पाए और अब युवाओं को भड़का कर विरोध करा रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर युवाओं के अंदर कोई शिकायत है तो वह खुलकर सामने लाएं. योजना को समझें और फिर ज्ञापन, मेल या तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी बात रखें. यूपी सरकार इस योजना को पूरी तरीके से लागू करेगी. केंद्रीय बल के साथ उत्तर प्रदेश सुरक्षा बल में भी भर्ती में इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. युवाओं को समझाने की कोशिश करेंगे और उनकी शिकायतें दूर करने का प्रयास करेंगे.
वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि आज जुमे की नमाज पूरे शहर में सकुशल संपन्न हुई. कहीं कोई गड़बड़ी या प्रदर्शन नहीं हुआ. अग्निपथ को लेकर युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कानपुर पुलिस सतर्क है. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों ने रेलवे व परिवहन निगम के अफसरों से बातचीत कर सामंजस्य स्थापित किया है. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में कहीं कोई फिलहाल प्रदर्शन नहीं है लेकिन सतत नजर रखी जा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







