
जी-7 शिखर सम्मेलन: PM मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
जी-7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी में रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है. इसमें बताया गया है कि पीएम मोदी ने म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से बातचीत की है. दोनों देशों के नेताओं ने वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.
भारत के अलावा इन देशों को न्योता
जी-7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. भारत-अर्जेंटीना के संबंध 2019 से रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं. दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं और इसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग शामिल है.
अर्जेंटीना में 2600 NRI
भारत ने 1943 में ब्यूनस आयर्स में पहले एक व्यापार आयोग खोला था, जिसे 1949 में दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में भारतीय दूतावास में बदल दिया गया. अर्जेंटीना में लगभग 2,600 एनआरआई/पीआईओ हैं. उनमें से अधिकांश भारतीय अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स शहर में रहते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










