
जी-20 की बैठक के बीच अमेरिका ने भारत को लेकर कही ये बात
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ अपने संबंधों को गहरा और मजबूत किया है. एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत अमेरिका का ग्लोबल स्ट्रेटजिक पार्टनर कंट्री है.
भारत में हो रहे जी-20 सम्मेलन और उसमें यूक्रेन मुद्दे को लेकर भारत पर बनाए जा रहे दबाव के बीच अमेरिकी अधिकारी ने भारत के साथ संबंधों पर टिप्पणी की है.
अमेरिकी राजनीतिक सैन्य ब्यूरो की सहायक विदेश मंत्री जेसिका लेविस ने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ अपने संबंधों को गहरा और मजबूत किया है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस क्षेत्र (इंडो-पैसिफिक) में अमेरिका के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण देश है.
एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी कहा था कि भारत के साथ हमारे व्यापक और गहरे संबंध हैं. भारत में हो रहे जी-20 सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत के दौरान दोनों देश कई एजेंडों पर बातचीत करेंगे.
क्या कहा अमेरिका ने?
डिफेंस राइटर्स ग्रुप से बात करते हुए लुईस ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमने भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा और मजबूत किया है. भारत इस क्षेत्र में अमेरिका के लिए काफी महत्वपूर्ण देश है. भारत के साथ इस संबंधों को हम जारी रखेंगे."
सहायक विदेश मंत्री ने कहा, "हम इसे इस तरह से देखते हैं कि जब भारत के साथ अपने सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने की बात आती है तो हम भारत को एक बेहतर विकल्प देते हैं. दोनों देशों के रिश्तों में प्रगति को लेकर मैं बेहद खुश हूं. जाहिर है कि भारत के सुरक्षा संबंधों का अपना एक लंबा इतिहास रहा है लेकिन हम भी इस मोर्चे पर अच्छा काम कर रहे हैं."

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









