
जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी, बगल की सीट पर राहुल... बिहार में न्याय यात्रा की देखिए तस्वीर
AajTak
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में तेजस्वी यादव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सारथी की भूमिका में नजर आए. तेजस्वी खुली जीप की ड्राइविंग सीट पर नजर आए और राहुल ड्राइवर के बगल वाली सीट पर नजर आए.
मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल बिहार में हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज अंतिम दिन है और यह यात्रा फिलहाल सासाराम जिले में हैं जहां से कैमूर जिले के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है. यात्रा के बिहार से यूपी में प्रवेश करने से पहले सासाराम से इस यात्रा के दौरान की एक तस्वीर सामने आई है. इसमें खुली जीप की ड्राइविंग सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की इस तस्वीर में जहां तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी ड्राइवर के बगल वाली सीट पर नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रथ के सारथी की भूमिका में नजर आ रहे तेजस्वी यादव ने खुद यह तस्वीरें ट्वीट की हैं. इस तस्वीर को बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन की मजबूती और इस बात का संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है कि सूबे में इंडिया गठबंधन की अगुवाई लालू यादव की पार्टी ही करेगी.
यह भी पढ़ें: 'ये राहुल गांधी के लिए गिफ्ट...', कांग्रेस विधायकों के BJP को समर्थन पर CM हिमंत ने कसा तंज
गौरतलब है कि राहुल की इस यात्रा के दूसरी बार बिहार आने से पहले ही सूबे में सत्ता की तस्वीर बदल गई, गठबंधनों का गणित बदल गया. विपक्षी एकजुटता की कवायद के अगुवा नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के खेमे में चले गए और इसके साथ ही कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियां ट्रेजरी बेंच से विपक्ष में आ गए. अब राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होकर, जीप की ड्राइविंग सीट संभालकर तेजस्वी ने यह संदेश दिया है कि गठबंधन के बाकी दल एकजुट हैं.
यह भी पढ़ें: जब लालू को नीतीश ने दी झप्पी, नंद किशोर यादव के तेजस्वी ने छुए पैर... बिहार में तल्खी के बीच दिखी अलग तस्वीर
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कैमूर के रास्ते आज चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी. यूपी में प्रवेश के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी. यह यात्रा 21 फरवरी तक यूपी में रहेगी. इस दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ होंगी और इस यात्रा के जरिए कांग्रेस की रणनीति 13 जिले, 27 लोकसभा सीटें कवर करने की है. इनमें चंदौली, वाराणसी के साथ ही रायबरेली और अमेठी भी शामिल हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






