
जीजा ने बंधक बनाकर नाबालिग साली से किया रेप, नाराज परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा
AajTak
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को उसके जीजा ने बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. जब घटना के बारे में नाबालिग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने दामाद को जमकर पीटा. बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी भी जिला अस्पताल में भर्ती है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बहन के घर आई नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला. सुबह होने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी बहन को दी. इसके बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी. जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन दामाद के घर पहुंचे और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र का युवक अपनी ससुराल गया था. धान रोपाई के बहाने वह अपनी 14 वर्षीय साली को अपने साथ ले आया. सोमवार रात लड़की खाना खाकर अपनी दीदी के पास थी, तभी उसके जीजा ने उसे मोबाइल मंगवाने के बहाने उसे छत पर बुलाया. जब लड़की मोबाइल लेकर छत पर पहुंची तो आरोपी ने कपडे़ से मुंह दबाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
आरोपी ने पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
इसी के साथ घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डरी सहमी पीड़िता ने रातभर बहन को कोई बात नहीं बताई, लेकिन सुबह उसने बहन को घटना की जानकारी दी. पीड़िता की बड़ी बहन को पता चला तो वह उसने मायके में खबर दी. इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और दामाद की लाठी डंडों से पिटाई कर दी, जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया.
आरोपी को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












