
जिस बुलेट ट्रेन को बनाने में जापान कर रहा मदद, PM Modi ने दिया उस पर अपडेट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा के बीच अहम मुलाकात हुई है. उस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बुलेट ट्रेन को लेकर भी पीएम मोदी ने प्रगति रिपोर्ट दी है.
जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पीएम नरेंद्र मोदी संग अहम मुलाकात पूरी हो चुकी है. उस बातचीत में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. निवेश पर मंथन हुआ, रिश्ते मजबूत करने पर जो रहा और कोरोना से उबरने को लेकर रणनीति बनाई गई.
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान के बीच जारी आर्थिक साझेदारी और ज्यादा मजबूत हो गई है. जापान भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है. भारत-जापान मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर 'वन टीम-वन प्रोजेक्ट' के रूप में काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने इस बात का भी जिक्र किया कि जापान के प्रधानमंत्री उनके पुराने दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि जब फुमियो किशिदा जापान के वित्त मंत्री हुआ करते थे, तब उन्होंने उनसे मुलाकात की थी. ऐसे में मोदी मानते हैं कि भारत-जापान की साझेदारी सिर्फ दो देशों के लिए जरूरी नहीं है बल्कि इससे Indo-Pacific क्षेत्र और पूरे विश्व के स्तर पर भी शांति, विकास और स्थिरता मिलेगी.
बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना का मुद्दा भी उठाया था. उन्होंने कहा कि विश्व अभी भी Covid-19 और उसके दुष्प्रभावों से जूझ रहा है. वैश्विक Economic recovery की प्रक्रिया में अभी भी अडचनें आ रही हैं. Geo-political घटनाएँ भी नयी चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रही हैं.
अब जिस बैठक में पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर रोशनी डाली है, उसी बैठक में जापान के प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला करना गंभीर मामला है. इस एक घटना ने अंतरराष्ट्रीय नियमों को हिला कर रख दिया है. बलपूर्वक किए जा रहे किसी भी बदलाव को हमे रोकना चाहिए. हर कीमत पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन होना चाहिए. अब क्या पीएम मोदी ने भी रूस-यूक्रेन पर कोई बात की है या नहीं, इसको लेकर अभी तक पीएमओ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
वैसे इससे पहले जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर बात की है उन्होंने हमेशा कूटनीति के जरिए समाधान पर जोर दिया है. उनके मुताबिक सिर्फ बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है. उनकी तरफ से सलाह दोनों पुतिन और जेलेंस्की को दी गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







