
जिस परिवार ने दी शरण, उसी के मुखिया को लेकर फरार हुई लड़की!
AajTak
परिवार ने एक लड़की को शरण दी. 10 दिनों के अंदर ही परिवार के शादीशुदा शख्स के साथ उसे प्यार हो गया. जिसके बाद शख्स ने परिवार को छोड़ दिया और लड़की के साथ रहने लगा.
एक लड़की को मदद की जरूरत थी. मजबूरी में उसे अपना घर छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद दूसरे देश के एक परिवार ने उसे अपने घर में रहने की इजाजत दे दी. 10 दिनों में ही घर के शादीशुदा शख्स से लड़की को प्यार हो गया. जिसके बाद शख्स ने 10 सालों के रिश्ते और दो बच्चों को छोड़ दिया और लड़की के साथ रहने लगा.
22 साल की सोफिया करकादिम को ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर में टोनी गार्नेट ने शरण दी. टोनी, पत्नी लोर्ना और बच्चों के साथ रहते थे. लेकिन इसके 10 दिनों बाद ही 29 साल के सेक्योरिटी गार्ड टोनी ने ऐलान कर दिया कि वह सोफिया से प्यार करते हैं. फिर वे दोनों उस घर को छोड़ टोनी के मां-बाप के घर में रहने लगे.
दोस्तों का कहना है कि लोर्ना इस फैसले से बिल्कुल टूट चुकी हैं. बता दें कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध की वजह से सोफिया को अपना घर और अपना देश छोड़ना पड़ा था.
उनका मानना है कि वह अब टोनी के साथ ब्रिटेन में सुरक्षित महसूस करती हैं. उन्होंने कहा- सबकुछ बहुत जल्दबाजी में हो गया लेकिन यह हमारी लव स्टोरी है. मैं जानती हूं कि लोग मेरे बारे में बुरा-भला कहेंगे लेकिन ऐसा बस हो गया.
सोफिया ने द सन से बातचीत में कहा- मैं देख सकती थी कि टोनी पहले कितना नाखुश था. टोनी ने बताया है कि अब हमारी जोड़ी फ्यूचर के बारे में सोच रही है. उन्होंने कहा- मैं जानता हूं कि लोग यही सोचेंगे कि सबकुछ बहुत जल्दी में हो गया, लेकिन सोफिया और मैं जानता हूं कि सबकुछ सही है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












