
जिसकी पार्टी ही डेड हो गई वो क्या डेडलाइन देगी....राज ठाकरे पर संजय राउत का तंज
AajTak
महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद पर संजय राउत ने आज तक से खास बातचीत की है. उन्होंने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा है कि जिसकी पार्टी ही डेड हो गई वो क्या डेडलाइन देगी
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है. जो विवाद पहले सिर्फ कुछ बयानों से शुरू हुआ था, अब सड़क पर प्रदर्शन के रूप में देखने को मिल रहा है. एमनएस प्रमुख राज ठाकरे भी चेतावनी जारी कर चुके हैं. इस विवाद पर आज तक ने शिवसेना नेता संजय राउत से खास बातचीत की है.
उनसे जब पूछा गया कि राज ठाकरे की तरफ से डेडलाइन दे दी गई तो उन्होंने तंज के अंदाज पर बड़ा हमला बोला. राउत ने कहा कि वो पार्टी क्या डेडलाइन देगी जो खुद ही डेड हो चुकी है. महाराष्ट्र तो ऐसा राज्य है जहां पर लोगों को भाषण सुनना पसंद आता है. जिसे रैली करनी है वो कर सकता है. इससे कोई दिक्कत नहीं है.
संजय राउत ने इस बात पर भी जोर दिया कि महाराष्ट्र में और उनकी सरकार के लिए लाउडस्पीकर कोई बड़ा विवाद नहीं है. वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि इसके नाम पर कानून व्यवस्था को चुनौती ना दी जाए. साफ संदेश दिया गया है कि किसी को भी महाराष्ट्र में कानून हाथ में लेने का मौका नहीं दिया जाएगा.
राज ठाकरे की राजनीति पर सवाल उठाते हुए राउत ने ये भी कहा है कि सब कुछ बीजेपी द्वारा स्पांसर किया जा रहा है. हम इस मामले को अपने तरीके से हैंडल कर लेंगे, हमारी तरफ से सोनिया गांधी की शांति अपील पर कोई हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं.
वैसे इस समय यूपी में लाउडस्पीकर के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है. मस्जिद से लेकर मंदिर तक, हर जगह से लाउडस्पीकर हट रहे हैं. राज ठाकरे ने भी इस कार्रवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. इसको लेकर जब संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने राज ठाकरे की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए. उनके मुताबिक ये वहीं राज ठाकरे हैं जो कुछ साल पहले तक योगी आदित्यनाथ को 'टकलू' कहते थे.
अब राउत की तरफ से राज ठाकरे पर जरूर निशाना है, लेकिन उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की है. उनका कहना है कि हम उनका पूरा सम्मान करते हैं, वे हिंदुओं की राजनीति करते हैं. उन्होंने विकास किया है, जब भी अयोध्या जाते हैं तो उनसे मिलते हैं. इस सब के अलावा राउत ने सड़क पर पढ़ी जाने वाली नमाज पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इस विवाद पर उन्होंने बताया कि बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र में जोर-शोर से ये मुद्दा उठाया था. बाद में जब सरकार बनी तो उन्होंने कहा था कि मस्जिदों का सर्फेस एरिया बढ़ाया जा सकता है, जिससे कोई सड़क पर नमाज ना पढ़े. अब महाराष्ट्र सरकार भी इस पर विचार कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







