
जिन किसानों ने अभी तक फसल का नहीं कराया बीमा, उन्हें भी मिलेगा मुआवजा, यहां करें आवेदन
AajTak
हरियाणा सरकार अब उन किसानों को भी अपने फंड से मुआवजा देगी जो फसल बीमा योजना में कवर नहीं हैं. गिरदावरी का काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए हरियाणा सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 3 अप्रैल तक के लिए फिर से खोल दिया है.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार किसानों को अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह देती है. लेकिन कई बार लापरवाही या किसी वजह से कुछ किसान इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाते हैं. ऐसे किसानों की चिंता उस वक्त बढ़ जाती है, जब भारी बारिश और ओलावृष्टि की मार उनकी फसलों पर पड़ती है. फसल बर्बाद हो जाने पर वह मुआवजे के हकदार नहीं रहते. इससे उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो जाता है. हालांकि, अब इन किसानों को भी हरियाणा सरकार ने राहत देने का फैसला किया है.
खोला गया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
हरियाणा सरकार अब उन किसानों को भी अपने फंड से मुआवजा देगी जो फसल बीमा योजना में कवर नहीं हैं. गिरदावरी का काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा. पारदर्शी तरीके से सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. इसके लिए हरियाणा सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 3 अप्रैल तक के लिए फिर से खोल दिया है. बता दें कि ई-क्षति पोर्टल पर अपने फसल की जानकारी देने से पहले किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.
सीएम श्री @mlkhattar के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार 2014 से निरन्तर ''किसान हितैषी'' फैसले लेते हुए उनके सुख-दुख में साथ खड़ी है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा रबी 2023 फसलों में हुई क्षति से किसानों को राहत देने के लिए ‘ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल’ 3 अप्रैल, 2023 तक दोबारा खोला गया है। pic.twitter.com/uoOqIVUj0A
अब तक इतने किसान करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
किसानों को ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने फसल नुकसान का ब्यौरा भरना अनिवार्य है. इसके अलावा, जो किसान स्वयं क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का आकलन नहीं भर सकते वे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भरवा सकते हैं. कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का ब्यौरा भरवाने का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.बता दें 2022-23 रबी सीजन के लिए राज्य में अब तक 1, 01,627 किसानों ने 5.73 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








